Vistaar NEWS

CG Government Job Scam: सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 1.5 करोड़ की ठगी, आरोपी शिक्षक और क्लर्क गिरफ्तार, जानें कैसे हुआ खुलासा

Chhattisgarh Government Job Scam

आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh Teacher Clerk Arrested: छत्तीसगढ़ में फर्जी सरकारी नौकरी का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने का मामला सामने आया है. रायपुर ग्रामीण पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी नियुक्ति आदेश जारी कर करीब 34 लोगों से लगभग 1.5 करोड़ रुपए की ठगी कर चुके थे. आरोपियों का नाम डोंगरगढ़ निवासी राजेश शर्मा और मनोज कुमार श्रीवास्तव बताया जा रहा है.

सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 1.5 करोड़ की ठगी

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने सामान्य प्रशासन विभाग के नाम से फर्जी आदेश तैयार किया था. इस आदेश में परिवहन, राजस्व, वन, पंचायत और स्कूल शिक्षा विभाग में भर्ती का जिक्र था. आदेश को असली दिखाने के लिए सचिव और उप-सचिव के डिजिटल हस्ताक्षर का भी दुरुपयोग किया गया.

कैसे हुआ खुलासा?

यह फर्जी आदेश सोशल मीडिया, खासकर व्हाट्सऐप पर वायरल किया गया, जिसके जरिए बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे मोटी रकम वसूली गई. शिकायत मिलने के बाद थाना राखी में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई.

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ की अनोखी परंपरा! इस जनजाति में लड़की नहीं…लड़के वाले देते हैं दहेज, बेटियों के जन्म पर मनाते हैं उत्सव

दो आरोपी गिरफ्तार

जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल डेटा के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की. दोनों आरोपी डोंगरगढ़ के रहने वाले हैं. इनमें राजेश शर्मा शासकीय शिक्षक है, जबकि मनोज कुमार श्रीवास्तव निजी स्कूल में क्लर्क है.

Exit mobile version