Vistaar NEWS

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, 44 डिग्री के पार पहुंचा पारा, इन जिलों में हिटवेव का अलर्ट

Weather News

मौसम समाचार

CG Weather Forecast April 24: छत्तीसगढ़ में इन दिनों भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है. तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंच गया है और कई जिलों में लू की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना जताई है, लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

अगले 3 दिन ‘लू’ की चेतावनी

मौसम विभाग ने कई इलाकों में लू चलने की चेतावनी जारी की है. अगले कुछ दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है. वहीं मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों में 24 अप्रैल से 27 अप्रैल के बीच लू चल सकती है, जिससे आम लोगों के साथ साथ किसानों की चिंता भी बढ़ गई है.

45 डिग्री के करीब पहुंचा पारा

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे अधिक तापमान है. वहीं न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया. रायपुर, बिलासपुर और राजनांदगांव जैसे जिलों में भी तापमान 42 से 43 डिग्री के बीच बना हुआ है. में दिए गए आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गर्मी सामान्य से अधिक बनी हुई है.

आने वाले दिनों में बारिश की संभावना

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में फिर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है. इससे तापमान में गिरावट आने और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें- Ambikapur: अवैध पटाखा और LPG गोदाम की होगी जांच, कमेटी 15 दिनों में देगी रिपोर्ट, आग लगने के बाद निगम का एक्शन

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में द्रोणिका और हवाओं के अनियमित दबाव के कारण मौसम में बदलाव देखा जा रहा है. आने वाले दिनों में यह प्रणाली धीरे-धीरे कमजोर होकर वर्षा का कारण बन सकती है.

Exit mobile version