महिला अंडर-23 टी-20 ट्रॉफी के लिए छत्तीसगढ़ की टीम घोषित, कृति गुप्ता को मिली कप्तानी

CG Women's Under-23 Team: छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की चयन समिति ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन और प्रतिभा के आधार पर टीम का चयन किया है. कृति गुप्ता को टीम की कमान सौंपी गई है
Captain Kriti Gupta

कप्‍तान कृति गुप्ता

CG Women’s Under-23 Team: बीसीसीआई की महिला अंडर-23 टी-20 ट्रॉफी 2026-27 के लिए छत्तीसगढ़ की 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की चयन समिति ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन और प्रतिभा के आधार पर टीम का चयन किया है. कृति गुप्ता को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि रायपुर की छह खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली है. प्रतियोगिता का आयोजन 14 नवंबर से केरल के तिरुवनंतपुरम में किया जाएगा.

16 खिलाड़ियों को टीम में मिली जगह

छत्तीसगढ़ की घोषित टीम में आंशी अग्रवाल, चांद चेलक, ख्याति साहू, किरण वर्मा, सेजल वर्मा, कुमुद साहू, मानश्री मौर्य, यति शर्मा, राधिका नेताम, साक्षी शुक्ला, समीरा यादव, कृति गुप्ता, शिविका अग्रवाल, श्रेया श्रीवास, मिताली शर्मा और योगिता लहरे शामिल हैं. चांद चेलक और सेजल वर्मा को विकेटकीपर की जिम्मेदारी सौंपी गई है. टीम टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन कर अपनी छाप छोड़ने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

14 नवंबर को पुडुचेरी से पहला मुकाबला

छत्तीसगढ़ की टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 नवंबर को पुडुचेरी के खिलाफ करेगी. इसके बाद 15 नवंबर को उत्तराखंड, 17 नवंबर को विदर्भ, 19 नवंबर को हरियाणा और 21 नवंबर को चंडीगढ़ से मुकाबला होगा. टूर्नामेंट के सभी मैच केरल के तिरुवनंतपुरम में खेले जाएंगे. लगातार होने वाले इन मुकाबलों में छत्तीसगढ़ की टीम के सामने जीत की लय बनाए रखने और प्रतियोगिता में आगे बढ़ने की चुनौती होगी.

वुमन अंडर-23 में किस उम्र की खिलाड़ी लेती हैं हिस्सा?

वुमन अंडर-23 प्रतियोगिताओं में 23 वर्ष से कम उम्र की महिला खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिलता है. इसमें शामिल होने के लिए खिलाड़ियों को संबंधित क्रिकेट बोर्ड या खेल संघ द्वारा निर्धारित आयु सीमा और कट-ऑफ तारीख के नियमों का पालन करना होता है.

ज़रूर पढ़ें