Ambikapur: अवैध पटाखा और LPG गोदाम की होगी जांच, कमेटी 15 दिनों में देगी रिपोर्ट, आग लगने के बाद निगम का एक्शन
नगर निगम की बैठक
Ambikapur: अंबिकापुर के नगर निगम क्षेत्र में स्थित मुकेश पाठक अंबिकापुर के नगर निगम क्षेत्र में स्थित मुकेश पटाखा गोदाम में आग लगने की घटना के बाद कल पूरे शहर में रहा और इसकी वजह से आसपास के मकानों को भी भारी नुकसान हुआ. इस घटना के बाद आज नगर निगम के सामान्य सभा की बैठक में जांच और कार्यवाही की मांग की गई. इस दौरान यह भी सवाल उठा कि आखिर अवैध पटाखा गोदामों के खिलाफ नगर निगम तत्काल कार्यवाही करें.
अवैध पटाखा और LPG गोदाम की होगी जांच
अंबिकापुर के राम मंदिर रोड स्थित मुकेश पटाखा के अवैध गोदाम में 15 घंटे तक आग लगे रहने और इससे शहर में हड़कंप की घटना पर नगर निगम सामान्य सभा में चर्चा हुआ. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने कहा कि, पटाखा गोदाम में आग लगने के कारण पूरे घटना की जांच कराई जानी चाहिए कि आखिर नगर निगम जिला प्रशासन के द्वारा क्या वहां पर पटाखा गोदाम संचालित करने के लिए लाइसेंस मिला था या नहीं. इसकी जांच हो और इतने सालों से अगर वहां पटाखा गोदाम चल रहा था तो पहले कार्यवाही क्यों नहीं हुई. वहीं पार्षद आलोक दुबे ने भी जांच की मांग की और कहा कि इस घटना ने पुरे शहर को परेशान किया, कल के घटना में जब बड़े अफसर मौके पर थे लेकिन अब तक आखिर क्यों इसकी जानकारी नहीं दी जा रही है कि पटाखा गोदाम आखिर कहां कहां हैं. क्या हम और दूसरे गोदामों में आग लगने का इंतजार कर रहें हैं. इन्होंने निगम से पटाखा गोदामों की जानकारी मांगी लेकिन निगम के पास इसकी कोई जानकारी नहीं मिली, आयुक्त नगर निगम ने कहा, उनके पास ऐसे गोदाम की कोई सूची नहीं है. इसे आलोक दुबे ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया.
पटाखा गोदाम में आग लगने से हुआ नुकसान
इसी मामले में वार्ड के पार्षद राहुल त्रिपाठी ने कहा कि इस घटना के बाद साफ हो गया है कि आग बुझाने के लिए नगर निगम के पास कोई ठोस व्यवस्था नहीं है, चौथे माला में आग लगता है तो आग बुझाने कोई सिस्टम नहीं है. उन्होंने कहा कि आग की इस घटना से आसपास के लोग प्रभावित हैं, उनका घर आग से बुरी तरह प्रभावित हुई है. उन्हें राहत दिलाया जाए, लोग अपने घरो को छोड़कर दूसरे के घरों में रह रहें हैं.
ये भी पढ़ें- CG Coal Levy Scam: पूर्व IAS रानू साहू के रिश्तेदारों की याचिकाएं खारिज, करोड़ों की संपत्ति रहेगी अटैच
कमेटी 15 दिनों में देगी रिपोर्ट
अंबिकापुर नगर निगम के सभापति हरविंदर सिंह टिन्नी ने आगजनी की इस घटना पर जांच कमेटी बनाने की घोषणा की. आगजनी की घटना के बाद अंबिकापुर शहर में चल रहे अवैध गोदाम की जांच के लिए पक्ष विपक्ष के पार्षदों की एक टीम गठित की गई, जो 15 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट पेश करेगी. जांच रिपोर्ट में अगर यह पाया जाता है कि किसी भी अधिकारी कर्मचारी की मिलीभगत की वजह से अवैध पटाखा गोदाम या गैस गोदाम संचालित किया जा रहा है तो उस अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.