Durg News: दुर्ग में दर्दनाक हादसा, बारात से लौट रही बस गड्ढे में गिरी, 19 घायल, 3 की हालत गंभीर
बारात से लौट रही बस गड्ढे में गिरी
Durg News: दुर्ग से बड़ी खबर है, जहां बारातियों से भरी बस काल का ग्रास बनते-बनते बची. 40 जिंदगियां दांव पर थीं और पलक झपकते ही चीख-पुकार मच गई.
कैसे हुआ हादसा?
दरअसल, मामला दुर्ग के बोरी थाना क्षेत्र का है. दादा कंपनी की बस मड़ियापार से बारात लेकर लौट रही थी. रविवार रात के करीब साढ़े 11 बज रहे थे, तभी अचानक ड्राइवर ने नियंत्रण खोया और बस सीधे गड्ढे में जा समाई. बस के गिरते ही वहां कोहराम मच गया. स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया.
हादसे में 19 लोग घायल और 3 की स्थिति गंभीर
इस हादसे में कुल 19 लोग घायल हुए हैं और 3 की स्थिति गंभीर है. मिली जानकारी अनुसार दो बच्चों और एक बुजुर्ग को गंभीर चोटें आई हैं. बच्चों की बिगड़ती हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत रायपुर एम्स रेफर किया गया है, जहां वे जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं. वहीं पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्ग से मड़ियापार बारात आई हुई थी, वापसी के दौरान रात 11:30 बजे बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी है.
ये भी पढ़ें-CG News: पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री धनीराम साहू के बेटे ने की खुदकुशी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है
वहीं फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हादसा ड्राइवर की लापरवाही से हुआ या बस में कोई तकनीकी खराबी थी. लेकिन इस घटना ने एक बार फिर रात के सफर और सुरक्षा मानकों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.