Vistaar NEWS

CG News: एकलव्य विद्यालय में छात्र की संदिग्ध मौत, तीन विधायकों ने की न्यायिक जांच की मांग

Balod News

बालोद न्यूज

CG News: बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद से बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल यहां के डौंडी स्थित आदर्श एकलव्य आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में 10वीं कक्षा के मेधावी छात्र विनय कुमार की फंदे पर लाश मिलने के मामले में अब जिले के तीनों विधायकों ने न्यायिक जांच की मांग की है. घटना के समय अन्य छात्र सुबह पीटी के लिए मैदान में गए थे

विद्यालय प्रबंधन पर गंभीर सवाल

छात्र की संदिग्ध मौत ने आवासीय विद्यालय प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. घटना के बाद जिले के तीनों विधायकों-डौंडीलोहारा विधायक व पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया, गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद और संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने पीड़ित परिवार से रीवागहन पहुंचकर मुलाकात की.परिजनों ने जनप्रतिनिधियों को बताया कि विनय किसी भी मानसिक तनाव में नहीं था. उसने घटना से कुछ ही समय पहले पिता से 10वीं के बाद के विषयों और करियर को लेकर सकारात्मक चर्चा की थी.

तीनों विधायकों ने जांच की मांग की

तीनों विधायकों ने मामले को आत्महत्या के बजाय प्रथम दृष्टया संदेहास्पद करार देते हुए निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग की है. विधायक कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि वे मामले की जांच के लिए विधानसभा में विशेष समिति गठित कराने नेता प्रतिपक्ष व विधानसभा अध्यक्ष से बात करेंगे. वहीं संगीता सिन्हा व अनिला भेड़िया ने शासन स्तर पर पत्र लिखकर हॉस्टल प्रबंधन की जवाबदेही तय करने और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई है.

भाजपा के सांसद के बेटे से 76.44 लाख की धोखाधड़ी, अब एक्टिव हुई पुलिस

Exit mobile version