Vistaar NEWS

Durg News: दुर्ग में दो पक्षों में खूनी झड़प, चाकूबाजी में तीन घायल, जानें कैसे शुरु हुआ विवाद

Durg News

Durg News: दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है. घासीदास नगर में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसके बाद चाकू चलने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है.

दो पक्षों में खूनी झड़प

पीड़ित महिला ने कहा कि दो दिन पहले आरोपी पक्ष द्वारा साहू परिवार की स्कूटी में आग लगाने की घटना हुई थी, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया था. जेल से बाहर आने के बाद आरोपी पक्ष ने रंजिश के चलते दोबारा विवाद किया. पीड़ित परिवार का आरोप है कि पहले शाम के समय उनके साथ मारपीट हुई थी और शिकायत लेकर वे थाने पहुंचे थे, लेकिन उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई.

इसके बाद रात करीब 8 बजे आरोपी पक्ष ने अपने साथ अन्य लोगों को लेकर पीड़ित परिवार पर हमला कर दिया. इस दौरान चाकू से हमला किया गया और कई लोगों के साथ मारपीट की गई।पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी बेटी आरती साहू तीन माह की गर्भवती है और आरोपियों ने उसके पेट में लात मारी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। महिला ने आरोप लगाया कि अंशु साहू, दीनू साहू और उनके परिजनों ने उसके बेटे, दामाद और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट कर चाकू से हमला किया.

ये भी पढ़ें: रायपुर एयरपोर्ट पर हादसा टला, दिल्ली से आ रही फ्लाइट से टकराया पक्षी, 2 घंटे प्रभावित रहीं उड़ानें

मामले में सीएसपी प्रशांत सिंह पैकरी ने बताया कि घासीदास नगर में दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट की घटना हुई है. शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Exit mobile version