Vistaar NEWS

CG News: राजनांदगांव के स्कूल में मधुमक्खियों के हमले से 40 बच्चे घायल, सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती

Rajnandgaon

घायल बच्चों का इलाज जारी

CG News: राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीजेभाठा में मधुमक्खियां के हमले से लगभग 40 स्कूली बच्चे घायल हो गए, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगांव में भर्ती कराया गया हैं, घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और सभी बच्चों का इलाज किया जा रहा है सभी की स्थिति सामान्य बनी हुई हैं.

मधुमक्खियों के हमले से 40 स्कूली बच्चे घायल

जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीजेभाठा में स्कूल में प्रार्थना के दौरान स्कूल के पास एक पेड़ में मधुमक्खी का छत्ता था. अचानक प्रार्थना के दौरान मधुमक्खियां ने स्कूली बच्चों पर हमला कर दिया. जिससे लगभग 40 स्कूली बच्चे घायल हो गए सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने डॉक्टरों की टीम को सूचना दी, जिसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बच्चों को लाया गया. कुछ बच्चों का स्कूल में ही इलाज किया गया. वहीं सभी बच्चों की स्थिति खतरे से बाहर बनी हुई हैं. सभी बच्चों को आवश्यक दवाई देकर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया है और निगरानी की जा रही हैं. घटना के बाद कई बच्चों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई हैं.

CMHO ने दी जानकारी

वहीं संबंध में सीएमएचओ डॉक्टर नेतराम नवरतन ने बताया कि यह बीजेभाठा स्कूल की घटना है. बीएमओ के द्वारा इसकी जानकारी दी गई हैं 40 बच्चों को मधुमक्खियां के द्वारा काटा गया हैं. स्कूल के आसपास कहीं पेड़ों में मधुमक्खियां का छतरी था, जिसे शायद चिड़ियों के द्वारा छेड़छाड़ की गई जिससे बच्चों को मधुमक्खियां के द्वारा काटा गया. बाकी कोई सीरियस कंडीशन नहीं हैं,15 से 20 बच्चों को सीएससी में भी लाकर इलाज किया जा रहा है. और स्कूल में भी इलाज किया गया है सिटी अंडर कंट्रोल में हैं.

ये भी पढ़ें- क्या है बस्तर का गोंचा महापर्व? जिसमें बांस की तुपकी से दी जाती है भगवान जगन्नाथ को सलामी

Exit mobile version