Rajnandgaon District Hospital: राजनांदगांव जिला अस्पताल ने इतिहास रच दिया है. हॉस्पिटल को FSSAI ने 5-स्टार ‘ईट राइट कैंपस’ प्रमाण-पत्र दिया है. प्रदेश में पहली बार किसी अस्पताल को ये प्रमाण पत्र मिला है. Food Safety and Standards Authority of India यानी भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ये प्रमाण किसी अस्पताल को तब देता है जब वहां मरीजों को लगातार अच्छा खाना दिया जाता है, वह भी पूरी तरह से साफ-सफाई का ध्यान रखते हुए.
अस्पताल को बड़ी मिली उपलब्धि
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के मार्गदर्शन और कलेक्टर जितेन्द्र यादव के नेतृत्व में जिला अस्पताल को बड़ी उपलब्धि मिली है. भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण FSSAI ने 5-स्टार ईट राइट कैंपस प्रमाण-पत्र दिया. अब से राजनांदगांव जिला अस्पताल में मरीजों को सुरक्षित और अच्छा भोजन दिया जाएगा. इसका प्रमाण FSSAI द्वारा हॉस्पिटल को दिया गया 5-स्टार ‘ईट राइट कैंपस’ का दर्जा है.
राज्य का प्रथम अस्पताल
यह इसलिए भी ऐतिहासिक है क्योंकि राजनांदगांव जिला अस्पताल छत्तीसगढ़ राज्य का प्रथम अस्पताल है जिसे ये गौरव मिला है. ये प्रमाण-पत्र 2 सितंबर 2026 से 1 सितंबर 2028 तक मान्य रहेगा. ये सम्मान अस्पताल में स्वच्छ, सुरक्षित, पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण खाद्य व्यवस्था के प्रयासों का प्रमाण है. मरीजों, परिजनों और स्टाफ के लिए स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है.
जिला अस्पताल की ऐतिहासिक उपलब्धि
सुरक्षित भोजन – स्वस्थ जीवन – स्वस्थ समाज की भावना के साथ राजनांदगांव जिला अस्पताल की ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे स्वास्थ्य विभाग में उत्साह है. हॉस्पिटल को ये मान्यता के मिलने से अस्पताल के मरीजों, उनके परिजनों और स्टाफ को पूरी तरह से स्वच्छ, पौष्टिक और सुरक्षित खान-पान मिलना सुनिश्चित होगा.
ये भी पढ़ेंः AAP नेता सत्येंद्र जैन को बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड केस में मिली जमानत
