Vistaar NEWS

Durg: दुर्ग में धर्मांतरण पर बवाल, एक जगह पर ईसाई समाज के लोग हुए इकट्ठे, हिंदू संगठनों ने लगाए आरोप

Durg

Durg: दुर्ग जिले के पद्मनापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पोटिया गांव में धर्मांतरण की सूचना पर भारी बवाल खड़ा हो गया. रविवार को एक स्थान पर ईसाई समाज के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठे थे. इसकी भनक लगते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता तत्काल मौके पर पहुंच गए और सभा का कड़ा विरोध करना शुरू कर दिया.

दुर्ग में धर्मांतरण पर बवाल

दरअसल, इस दौरान मौके पर मौजूद ईसाई समाज और हिंदू संगठनों के बीच जमकर बहसबाजी और तीखी नोकझोंक देखने को मिली. स्थिति तनावपूर्ण होते देख हिंदू संगठनों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी. खबर मिलते ही पद्मनापुर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची.

पुलिस ने सूझबूझ से काम लेते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया और वहां से हटाकर स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित किया. मिली जानकारी के अनुसार इसी क्षेत्र का पास्टर अमित कुमार वर्तमान में राजस्थान के उदयपुर जेल में बंद है. उसे भी वहां धर्मांतरण कराने के आरोप में ही गिरफ्तार किया गया था. पुलिस इस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है.

राजनांदगांव में भी मामला आया सामने

इसके अलावा राजनांदगांव में हिंदू जागरण मंच ने पनेका के एमजीएम स्कूल में बने अवैध चर्च में धर्मांतरण कराने का आरोप लगा कर विरोध प्रदर्शन किया. कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपा. मांग करते कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर एफआईआर दर्ज की जाए. मंच का कहना है कि स्कूल संचालक की अनुमति लेकर चर्च का संचालन किया जा रहा जो कि अवैध है.

ये भी पढ़ें- CG High Court: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का समर वेकेशन खत्म, इस दिन से नियमित सुनवाई होगी शुरू

यहां हिंदुओं का धर्मांतरण कराया जा रहा, इससे ग्रामीणों में आक्रोश है. मंच के मुताबिक हर रविवार बाहर से लोगों को प्रार्थना के लिए बुलाया जाता है. स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों का भी मतांतरण कराया जा रहा है. इससे हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच रही है.

Exit mobile version