CG High Court: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का समर वेकेशन खत्म, इस दिन से नियमित सुनवाई होगी शुरू

CG High Court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का समर वेकेशन खत्म हो गया है. सोमवार 15 जून से हाई कोर्ट की सभी निर्धारित बेंचों में नियमित सुनवाई शुरू होगी. छुट्टी खत्म होने के साथ ही अदालत की सामान्य कार्यप्रणाली पहले की तरह बहाल हो गई है.
CG News

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट

CG High Court: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का समर वेकेशन खत्म हो गया है. सोमवार 15 जून से हाई कोर्ट की सभी निर्धारित बेंचों में नियमित सुनवाई शुरू होगी. छुट्टी खत्म होने के साथ ही अदालत की सामान्य कार्यप्रणाली पहले की तरह बहाल हो गई है. अब अधिवक्ता नियमित रूप से अदालत में उपस्थित होकर अपने पक्ष रख सकेंगे. हाई कोर्ट प्रशासन ने आगामी सप्ताह की कॉज लिस्ट भी जारी कर दी है, जिससे लंबित मामलों की सुनवाई को गति मिलने की उम्मीद है.

अधिकारी-कर्मचारियों को दी गई खास सलाह

हाई कोर्ट और जिला न्यायपालिका के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जहां संभव हो, वे अपने सरकारी वाहनों का उपयोग अन्य अधिकारियों के साथ साझा करें. इससे ईंधन की बचत होगी और संसाधनों का बेहतर उपयोग किया जा सकेगा.

18 मई से हुआ था समर वेकेशन

हाई कोर्ट में 18 मई से समर वेकेशन शुरू हुआ था. इस दौरान जरूरी मामलों की सुनवाई के लिए वेकेशन बेंचों का गठन किया गया था. प्रत्येक सप्ताह डिवीजन बेंच और सिंगल बेंच में निर्धारित दिनों पर सुनवाई जारी रही.

वर्क फ्रॉम होम भी खत्म

हाई कोर्ट प्रशासन ने वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था भी समाप्त कर दी है. अब अधिवक्ता पहले की तरह कोर्ट रूम में उपस्थित होकर अपने मामलों की पैरवी करेंगे. हालांकि, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा पूर्व की तरह उपलब्ध रहेगी, जिससे जरूरत पड़ने पर वर्चुअल माध्यम से भी सुनवाई में शामिल हुआ जा सकेगा.

ये भी पढ़ें- दुर्ग में तेज रफ्तार का कहर, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, बाइक में लगी आग

नई कॉज लिस्ट जारी

बता दें कि हाई कोर्ट प्रशासन ने 15 जून से शुरू होने वाले सप्ताह की कॉज लिस्ट भी जारी कर दी है. नियमित कामकाज शुरू होने के साथ ही लंबित मामलों की सुनवाई फिर से सामान्य तरीके से की जाएगी.

ज़रूर पढ़ें