Durg Food Department Action: दिवाली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुर्ग जिले की मिठाई दुकानों में गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में टीम ने स्मृति नगर स्थित जायका मिठाई और पुलगांव चौक स्थित बालाजी प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया. परीक्षण में कई सैंपल फेल हो गए.
115 किलों मिठाइयां नष्ट की गईं
कार्रवाई के दौरान बालाजी स्वीट्स से कुंदा और कलाकंद दाना के सैंपल लिए गए तथा खराब होने की आशंका में लगभग 100 किलो पुराना कुंदा नष्ट कराया गया. वहीं, जायका मिठाई से 15 किलो बासी गुलाब जामुन नष्ट कराए गए. दोनों दुकानों से कुल 115 किलो मिठाइयां नष्ट की गईं और सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं. इसके अलावा सत्यम, जलाराम और तृप्ति जैसे अन्य बड़े प्रतिष्ठानों में भी जांच जारी है. अधिकारियों के अनुसार नियमित निगरानी से दुकानों में साफ-सफाई में उल्लेखनीय सुधार आया है.
अन्य दुकानों पर भी कार्रवाई की गई
खाद्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार बालाजी प्रतिष्ठान में साफ-सफाई ठीक-ठाक मिलने के कारण नोटिस जारी नहीं किया गया. इसके साथ ही शहर की अलग-अलग मिठाई दुकानों पर कार्रवाई की गई. इनमें सत्यम, जलाराम और तृप्ति जैसे प्रतिष्ठान शामिल हैं.
फूड सेफ्टी अधिकारी ने क्या हिदायत दी?
दुर्ग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार नेले ने कहा कि मिठाइयों को खरीदते वक्त लोगों को विशेष ध्यान देना चाहिए. बहुत ज्यादा रंग, चमक, सिल्वर वर्क वाले स्वीट्स को खरीदने से बचना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि अगर मिठाइयों से तेज गंध आ रही है या खराब लग रही तो उसे खरीदने से बचना चाहिए. जांच परखे बिना मिठाई बिल्कुल नहीं खरीदना चाहिए.
