दीपावली-छठ पर दुर्ग-बरौनी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, 4 नवंबर से तीन फेरे

रायपुर. दीपावली और छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने दुर्ग-बरौनी-दुर्ग के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है.

रायपुर. दीपावली और छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने दुर्ग-बरौनी-दुर्ग के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में तीन-तीन फेरे के लिए परिचालन किया जाएगा. इससे छत्तीसगढ़ से बिहार जाने वाले यात्रियों को त्योहार के दौरान कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा की सुविधा मिल सकेगी. (Durg Barauni Special Train November Schedule)

 रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 08755 दुर्ग-बरौनी पूजा स्पेशल दुर्ग से प्रत्येक बुधवार को 4, 11 और 18 नवंबर को रवाना होगी. यह ट्रेन दुर्ग से सुबह 10.30 बजे प्रस्थान करेगी. रायपुर स्टेशन पर सुबह 11.15 बजे पहुंचेगी और 11.20 बजे रवाना होगी. इसके बाद भाटापारा में दोपहर 12.12 बजे आगमन और 12.14 बजे प्रस्थान, बिलासपुर में दोपहर 1.15 बजे आगमन और 1.25 बजे प्रस्थान, चांपा में दोपहर 2.14 बजे आगमन और 2.16 बजे प्रस्थान तथा रायगढ़ में दोपहर 3.08 बजे पहुंचेगी. विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव के बाद ट्रेन अगले दिन सुबह 11 बजे बरौनी पहुंचेगी. (Durg Barauni Special Train November Schedule)

इसी तरह वापसी में गाड़ी संख्या 08756 बरौनी-दुर्ग पूजा स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को 5, 12 और 19 नवंबर को बरौनी से दोपहर 2 बजे रवाना होगी. अगले दिन रायगढ़ में दोपहर 12.25 बजे, चांपा में 1.35 बजे, बिलासपुर में 3.55 बजे, भाटापारा में शाम 7.10 बजे और रायपुर में रात 9.05 बजे पहुंचेगी. रायपुर से 9.10 बजे रवाना होकर रात 11.05 बजे दुर्ग पहुंचेगी. (Durg Barauni Special Train November Schedule)

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

इस स्पेशल ट्रेन का ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा और रायगढ़ के अलावा झारसुगुड़ा, राउरकेला, हटिया, रांची, मुरी, बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुरा, धनबाद, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा और किउल स्टेशनों पर रहेगा. (Good News for Chhath and Diwali Commuters to Bihar)

20 कोच की रहेगी सुविधा

पूजा स्पेशल ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे. इनमें 2 एसएलआरडी, 2 सामान्य श्रेणी, 3 स्लीपर और 13 एसी थर्ड श्रेणी के कोच शामिल हैं. रेलवे ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन के संचालन दिवस, समय-सारिणी और ठहराव की जानकारी अधिकृत वेबसाइट, एनटीईएस या रेलवन ऐप से प्राप्त करने की अपील की है. (Good News for Chhath and Diwali Commuters to Bihar)

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः महादेव सट्टा एप का मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर रायपुर पहुंचा, CBI करेगी पूछताछ

ज़रूर पढ़ें