Durg News: दुर्ग. इंटरसिटी एक्सप्रेस 12856 में पत्थरबाजी की घटना सामने आई है. ट्रेन के एस-5 कोच में हुई पत्थरबाजी की चपेट में आने से एक महिला यात्री घायल हुई है. महिला के सिर में चोट लगने की जानकारी सामने आई है. घटना के बाद मामले में दुर्ग पोस्ट में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.
बताया जा रहा है कि ट्रेन के एस-5 कोच में सफर के दौरान अचानक पत्थर आकर लगा, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया. पत्थर लगने की सूचना हर्षवर्धन बंदे ने रेलवे को दी. महिला के सिर में चोट लगने के बाद उसे उपचार के लिए ले जाया गया.
घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे सुरक्षा बल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. दुर्ग पोस्ट में दर्ज एफआईआर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है. वहीं रायपुर आरपीएफ पोस्ट में महिला का बयान दर्ज किया गया.
ये खबर भी जरूर पढ़ेंः Inside Story: नेपाल आपदा का खौफनाक मंजर: चाय पीने रुके रायपुर के पांच लोगों की बची जान, 24 घंटे मलखू में फंसे
