Vistaar NEWS

Durg News: 1500 डिग्री पिघले लोहे की चपेट में आने से ठेकेदार की मौत, स्टील प्लांट में चल रहा था काम

Durg Steel Plant Accident

दुर्ग स्टील प्लांट हादसा

Durg News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक स्टील प्लांट में काम के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया. बोरई-रसमड़ा स्थित जेडी स्टील प्लांट में 17 अक्टूबर की देर रात टिंडिस मशीन का नोजल नीचे आने से 1500 से 1600 डिग्री सेल्सियस तापमान वाला पिघला लोहा ठेकेदार के ऊपर गिर गया. हादसे में 42 वर्षीय ठेकेदार संतोष कुमार श्रीवास्तव गंभीर रूप से झुलस गए. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत ही गई. घटना का वीडियो भी सामने आया है. प्रशासन मामले की जांच कर रहा है.

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, 17 अक्टूबर की देर रात जेडी स्टील प्लांट में काम चल रहा था. इसी दौरान टिंडिस मशीन का नोजल नीचे आ गया और अधिक गर्म पिघला हुआ लोहा ठेकेदार संतोष कुमार श्रीवास्तव के ऊपर गिर गया. पिघले लोहे की चपेट में आने से वह आग की लपटों में घिर गया और गंभीर रूप से झुलस गए. प्लांट में हुए इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

हादसे के बाद संतोष कुमार श्रीवास्तव को तत्काल भिलाई के सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन गंभीर रूप से झुलसने की कारण इलाज के दौरान उसी दिन दोपहर करीब 3:30 बजे उनकी मौत हो गई. संतोष की उम्र 42 वर्ष थी.

बिहार के रहने वाले थे मृतक

जानकारी के अनुसार, मृतक संतोष कुमार श्रीवास्तव बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के श्यामपुर गांव के निवासी थे. घटना के बाद उनके परिवार में शोक का माहौल है. 18 अक्टूबर को पोस्टमॉर्टम पूरी होने के बाद परिजन उनका शव अंतिम संस्कार के लिए बिहार ले गए.

ये भी पढ़ें-दुर्ग: शराब पार्टी में खूनी खेल, मामा के दोस्त की टिप्पणी से भड़का भांजा, पत्थर से सिर कुचलकर की हत्या

हादसे का वीडियो आया सामने

स्टील प्लांट में हुए इस हादसे से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसने घटना की गंभीरता को उजागर किया है. फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है. जांच के बाद ही हादसे के मुख्य कारण के बारे में पता चल सकेगा.

Exit mobile version