Vistaar NEWS

Breaking News: दुर्ग में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी चंद्रवंशी के घर ईडी की टीम पहुंची

Bhupesh Baghel (File Photo)

भूपेश बघेल(File Photo)

Breaking News:  दुर्ग. दुर्ग में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने मंगलवार सुबह बड़ी कार्रवाई की है. जानकारी के अनुसार ईडी की टीम पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निज सहायक (PA) बताए जा रहे कृष्ण कुमार चंद्रवंशी के घर पहुंची है. टीम कई वाहनों में मौके पर पहुंची है और घर के भीतर जांच की कार्रवाई किए जाने की जानकारी सामने आई है.

 बताया जा रहा है कि ईडी की टीम सुबह चंद्रवंशी के निवास पर पहुंची. टीम के साथ मौजूद अधिकारियों ने घर के अंदर दस्तावेजों और अन्य सामान की जांच शुरू की है. कार्रवाई किस मामले से जुड़ी है, इसे लेकर फिलहाल आधिकारिक तौर पर कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. कार्रवाई पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़े तथ्यों और जांच के दायरे को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

Exit mobile version