Vistaar NEWS

CG: शिवनाथ नदी में डूबने से केरल के युवक की मौत, वीकली ऑफ पर 4 दोस्तों के साथ घूमने निकला था

Ashin OS Death

आशिन ओ.एस. की मौत

दुर्ग के रसमढ़ा-पिपरछेड़ी में शिवनाथ नदी में डूबने से केरल निवासी 24 वर्षीय आशिन ओ.एस. की मौत हो गई. वह भिलाई के सुपेला स्थित इंडियन कॉफी हाउस में वेटर था और रविवार को वीकली ऑफ पर चार दोस्तों के साथ घूमने निकला था. तैरना जानने के बावजूद नदी की गहराई का अंदाजा न होने से वह गहरे पानी में डूब गया.

साथियों ने दी 112 को सूचना

साथियों की सूचना पर पहुंची डायल-112 और एंबुलेंस ने उसे निकाला, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई. मृतक अविवाहित और परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था. शव को विमान से केरल भेजा गया है. जानकारी के मुताबिक केरल के एर्नाकुलम जिले के निवासी आशिन ओएस भिलाई के सुपेला स्थित इंडियन कॉफी हाउस में वेटर का काम करता था.

वीकली ऑफ पर दोस्तों के साथ गया था घूमने

रविवार को उसका वीकली ऑफ था इसलिए वह अपने दोस्तों के साथ घूमने गया था. नदी के जिस हिस्से में वह उतरा वहां की गहराई का अंदाजा उसे नहीं था. उसके चारों दोस्ता किनारे पर ही खड़े रहे और देखते ही देखते आशिन गहरे पानी में चला गया. सूचना मिलने पर राहत दल और एंबुलेंस पहुंची. युवक को नदी से बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया.

रास्ते में आशिन को कई बार सीपीआर भी दिया गया लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी. हॉस्पिटल पहुंचने पर डॉक्टरों ने आशिन को मृत घोषित कर दिया.

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए गुड न्यूज, बिलासपुर में 120 करोड़ का एजुकेशन हब, CGPSC से NEET तक तैयारी होगी आसान

Exit mobile version