CG News: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर ट्रक से चार क्विंटल से अधिक गांजा बरामद किया है. इस बरामद किए गांजे की कीमत करीब 2 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है. पूरे मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को दी है.
पूरे मामले में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के चिल्फी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक कंटेनर ट्रक को पकड़ा था. इस ट्रक में 192 छिपाकर रखे गए थे. इन पैकेट में 407 किलो 330 गांजा रखा हुआ था. पुलिस के मुताबिक, ट्रक से जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ तीन लाख 66 हजार 500 रुपये बताई जा गई है.
मुखबिर ने दी सूचना
पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को चिल्फी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी. मुखबिर ने पुलिस को बताया था कि एक कंटेनर ट्रक में दो लोग भारी मात्रा में गांजा लेकर रायपुर, रायपुर और कवर्धा के रास्ते होते हुए मध्य प्रदेश के जबलपुर की तरफ जा रहे हैं. मुखबिर ने ये भी बताया था कि गांजा लेकर जाने वाले ट्रक के दोनों तरफ अंग्रेजी में ‘PADHAN’ लिखा हुआ है.
मुखबिर की सूचना के मुताबिक पुलिस ने कंटेनर की तलाश की और उसे रोक लिया. पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक से पूछताछ में उसने अपना नाम राजू यादव और उसके साथ सवार एक दूसरे व्यक्ति ने अपनी पहचान विकास यादव के रूप में बताई. दोनों की उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के रहने वाले हैं.
पुलिस ने ट्रक के सीक्रेट चेंबर से निकाले पैकेट
ट्रक को रोककर पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली. तलाशी में पता चला की ड्राइवर ने अपनी सीट के ऊपर एक सीक्रेट चेंबर बना कर रखा था. पुलिस ने जब उसकी जांच की तो टेप में लिपटे हुए करीब 192 पैकेट गांजा इस सीक्रेट चेंबर में छिपाकर रखा हुआ था. अधिकारियों ने चालक और उसके साथी से इस गांजे के परिवहन और इससे जु़ड़े डॉक्यूमेंट के बारे में पूछताछ की तो चालक ने बताया कि 17 नवंबर को ट्रक अलीगढ़ से निकला था और इसके बाद 21 नवंबर को ओडिशा के सुनकी घाटी में ट्रक के सीक्रेट चेंबर में करीब 4 क्विंटल गाजा रखा था.
पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हे. अधिकारियों ने इससे संबंधित और जानकारी इकठ्ठा करने के लिए पुलिस टीम को निर्देश दिए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर लिया गया.
