CG News: महिला कांग्रेस ने 17 जिलों में की अध्यक्षों की नियुक्ति, रायपुर में प्रगति बाजपेयी को मिली जिम्मेदारी
CG News: छत्तीसगढ़ में महिला कांग्रेस टीम का विस्तार हो गया है. प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने 17 जिलों में महिला जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है.
सांकेतिक तस्वीर
CG News: छत्तीसगढ़ में महिला कांग्रेस टीम का विस्तार हो गया है. प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने 17 जिलों में महिला जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है. महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने सभी जिलों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को मंजूरी दी है. इस सूची में रायपुर, सरगुजा, दुर्ग, बिलासपुर समेत अन्य जिलों की नियुक्तियां शामिल है.


