Vistaar NEWS

Rajnandgaon: शादी का झांसा देकर नाबालिग को बनाया अपनी हवस का शिकार, आरोपी गिरफ्तार

rajnandgaon

राजनंदगांव

Rajnandgaon: छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव से बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, राजनांदगांव सिटी कोतवाली पुलिस ने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी घटना के बाद से फरार था. पूछताछ में सामने आया कि अचानक नगर गौरी नगर ओपी चिखली निवासी मनोज बड़ोले पिता भीमराव बड़ोले (27) उसे शादी का प्रलोभन देकर अपने साथ भगा ले गया और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया.

क्या जानकारी सामने आई

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 16 अगस्त 2026 को प्रार्थी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी 14 अगस्त की शाम 5 बजे से बिना बताए कहीं चली गई है. परिजनों ने आशंका जताई थी कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया है. रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 438/26 धारा 137(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया था.

पुलिस ने जांच शुरू की

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अंकिता शर्मा के निर्देश, एएसपी कीर्तन राठौर और सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व में टीम ने जांच शुरू की. पुलिस ने 17 अगस्त 2026 को अपहृता को बरामद किया. पूछताछ में सामने आया कि अचानक नगर गौरी नगर ओपी चिखली निवासी मनोज बड़ोले पिता भीमराव बड़ोले (27) उसे शादी का प्रलोभन देकर अपने साथ भगा ले गया और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया.

पुलिस ने आरोपी की पतासाजी कर हिरासत में लिया. पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया. पुलिस ने प्रकरण में धारा 64(2)(एन), 65(2), 351(3), 3(5) BNS और धारा 5(ड), 6 पॉक्सो एक्ट जोड़ी है. आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर 18 सितंबर 2026 को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है. इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह, सउनि नंदनी ठाकुर और थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही.

ममता को फुटबॉल खिलाड़ी और ऋतव्रत को लिफाफा… EC ने TMC के दोनों गुटों को बांटे सिंबल

Exit mobile version