कांकेर में शुरू हुआ दो दिवसीय जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक, 11 खेलों में खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Bastar Olympic: 23 और 24 नवंबर को होने वाले इस आयोजन में खिलाड़ी 11 खेल विधाओं में अपना दम दिखाएंगे. पहले दिन 23 नवंबर को जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों के मुकाबले होंगे, जबकि दूसरे दिन 24 नवंबर को सीनियर वर्ग के खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे.
bastar olympic

बस्तर ओलंपिक

Bastar Olympic: छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. आज से राज्य के कांकेर जिले में दो दिवसीय जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का आयोजन होने जा रहा है. खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा लगातार तीसरे वर्ष आयोजित किए जा रहे बस्तर ओलंपिक को लेकर पूरे बस्तर संभाग में खासा उत्साह है. इस बार छह लाख से अधिक खिलाड़ियों ने इसमें भाग लेने के लिए अपना पंजीयन कराया है.

आज से कार्यक्रम की शुरुआत

23 और 24 नवंबर को होने वाले इस आयोजन में खिलाड़ी 11 खेल विधाओं में अपना दम दिखाएंगे. पहले दिन 23 नवंबर को जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों के मुकाबले होंगे, जबकि दूसरे दिन 24 नवंबर को सीनियर वर्ग के खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे. प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन और तीरंदाजी समेत कुल 11 खेल शामिल किए गए हैं. वहीं, मुकाबले नरहरदेव स्कूल मैदान, मिनी स्टेडियम और कन्या क्रीड़ा परिसर में आयोजित किए जा रहे हैं.

पुरुषों से ज्यादा आगे महिलाएं

वहीं, आयोजन के बारे में खास बात यह है कि. इस बार खेल के मैदान में उतरने के उत्साह में बस्तर की बेटियां और महिलाएं पुरुषों से आगे हैं. कुल 6 लाख 492 पंजीकृत खिलाड़ियों में 3 लाख 83 हजार 094 महिलाएं और 2 लाख 18 हजार 398 पुरुष हैं.

उपमुख्यमंत्री ने की सराहना

राज्य के डिप्टी सीएम और युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने बस्तर ओलंपिक के तीसरे संस्करण में रिकॉर्ड संख्या में पंजीयन के लिए बस्तरवासियों के उत्साह की सराहना की है. उन्होंने कहा कि इसके पिछले दोनों आयोजनों ने राष्ट्रीय स्तर पर पहचान हासिल की है. शासन और लोगों के बीच प्रत्यक्ष संबंध मजबूत करने, क्षेत्र के युवाओं को मुख्य धारा से जोड़ने तथा उनकी रचनात्मक एवं खेल प्रतिभा को पहचानकर उन्हें खिलाड़ी के रूप में तैयार करने लगातार तीसरे वर्ष बस्तर ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें