Vistaar NEWS

CG News: पति से हुआ विवाद, घर से बाहर निकलने पर दोस्‍तों ने जबरन पिलाई शराब, जंगल में महिला से किया दुष्‍कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Accused Arrested

आरोपी गिरफ्तार

CG News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील और शर्मनाक मामला सामने आया है. पति-पत्नी के बीच हुए घरेलू विवाद के बाद घर से निकली एक महिला को उसके पति के परिचितों ने झांसे में लेकर दुष्कर्म का शिकार बना लिया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

घर छोड़कर मंदिर में बिताई रात

पुलिस के मुताबिक पीड़ित महिला के दो बच्चे हैं. 15 मई 2026 की शाम घर में खाना बनाने को लेकर उसका अपने पति से विवाद हो गया था. नाराज होकर महिला घर छोड़कर निकल गई और बालको पुल के पास एक सब्जी दुकान के करीब पहुंची. रात ज्यादा होने के कारण उसने पास के एक मंदिर में रुककर रात बिताई.

पुराने परिचितों ने जीता भरोसा

अगली सुबह महिला ऑटो से बालको पहुंची, जहां उसकी मुलाकात पति के पुराने परिचित जाबिद और उसके साथी निरंजन से हुई. जाबिद पहले से महिला के घर आता-जाता था, इसलिए महिला ने उस पर भरोसा कर लिया. आरोप है कि दोनों ने मदद करने का भरोसा दिलाया और महिला को अपने साथ ले गए.

घर छोड़ने के बहाने जंगल ले गए आरोपी

महिला का आरोप है कि शाम के समय दोनों उसे घर छोड़ने की बात कहकर मोटरसाइकिल से लालघाट क्षेत्र की ओर ले गए. रास्ते में सुनसान जगह पर उसे धमकाया गया और जबरन शराब पिलाई गई. इसके बाद उसे जंगल के अंदर ले जाकर एक आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता ने यह भी बताया कि बाद में दूसरे आरोपी को भी वहां बुलाया गया था.

घटना के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

घटना के बाद दोनों आरोपी महिला को वहीं छोड़कर फरार हो गए. किसी तरह महिला वहां से निकली और अपनी मामी के घर पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद 19 मई को बालको थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई.

दोनों आरोपी भेजे गए जेल

कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जाबिद और निरंजन को गिरफ्तार कर लिया. दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है. पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.

ये भी पढे़ं- CG News: ‘तू सिर्फ मेरा है…’ युवती ने शादीशुदा प्रेमी पर चाकू से किया हमला, कई घंटों तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Exit mobile version