Vistaar NEWS

Korba: झोराघाट में हादसा, पिकनिक मनाने गए युवक की डूबने से मौत, परिवार का था इकलौता बेटा

Korba News

झोराघाट में डुबने से युवक की मौत

Korba: कोरबा-कटघोरा सड़क मार्ग के पास स्थित पिकनिक स्पॉट झोराघाट में शनिवार को हादसा हो गया. यहां पिकनिक मनाने गए 17 साल के युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई. मृतक की पहचान कटघोरा निवासी अलाउद्दीन के रूप में हुई है. वह अपने मुस्लिम परिवार का इकलौता बेटा था। कटघोरा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.

झोराघाट में डूबने से युवक की मौत

जानकारी के अनुसार, शनिवार को अलाउद्दीन अपने परिवार के साथ झोराघाट पिकनिक मनाने पहुंचा था. दोपहर में गर्मी से राहत पाने के लिए अलाउद्दीन नदी में नहाने उतरा. उसे पानी की गहराई का अंदाजा नहीं था और वह नहाते-नहाते गहरे पानी में चला गया. उसे डूबते देख परिजन और आस पास मौजूद लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन देर हो चुकी थी. उनकी आंखों के सामने युवक गहरे पानी में डूब गया. उसे किसी तरह पानी से बाहर निकाला गया. परिजन युवक को लेकर कटघोरा स्थित अस्पताल पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया.

परिवार में पसरा मातम

मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. बताया जा रहा है कि अलाउद्दीन घर का इकलौता बेटा था. परिजनों ने बताया कि उसे तैरना नहीं आता था और वह पहली बार झोराघाट आया था, इसलिए पानी की गहराई से अनजान था.

सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग

झोराघाट एक लोकप्रिय पिकनिक स्थल है, जहां हजारों की संख्या में लोग आते हैं. कटघोरा पुलिस पहले भी यहां हुड़दंग करने वाले और बाइकर्स गिरोह पर कार्रवाई कर चुकी है. रविवार को भीड़ अधिक होने के कारण पुलिस की नजर लगातार बनी रहती है.

ये भी पढ़ें- ‘कौन से सांसद को पैसा जाता है…तुम्हारा अभिनंदन करें क्या?’, बृजमोहन अग्रवाल ने नायब तहसीलदार की लगाई ‘क्लास’

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से झोराघाट जैसे पिकनिक स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है. लोगों का कहना है कि गहरे पानी वाले स्थानों को चिन्हित कर वहां खतरे के बोर्ड लगाए जाएं और गोताखोर तैनात किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.

Exit mobile version