Vistaar NEWS

Raigarh: तहसील में 60 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया लिपिक, एसीबी की टीम ने किया गिरफ्तार

CG News

तहसील कार्यालय, छाल

Raigarh: रायगढ़ जिले के छाल तहसील कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते एक लिपिक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपी की पहचान तुलाराम पटेल के रूप में हुई है, जो शिक्षक होने के बावजूद छाल तहसील कार्यालय में लिपिक पद पर अटैच था.

60 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया लिपिक

जानकारी के मुताबिक, धसकामुड़ा निवासी शिकायतकर्ता भानुप्रताप पटेल से बी-1 में त्रुटि सुधार कराने के नाम पर 60 हजार रुपये की मांग की गई थी. शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने जाल बिछाया और रिश्वत की रकम लेते हुए तुलाराम पटेल को रंगे हाथ पकड़ लिया. कार्रवाई के बाद एसीबी की टीम द्वारा तहसील कार्यालय में जरूरी दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच की जा रही है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

खबर में अपडेट जारी है…

Exit mobile version