Vistaar NEWS

CG Congress List: विवादों के बाद दूसरी बार रायपुर कांग्रेस की लिस्ट जारी, 70 वार्डों में हुई वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति

CG News

कांग्रेस (फाइल इमेज)

CG Congress List: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर हुए विवाद के बाद दूसरी बार शहर कांग्रेस की सूची जारी की गई है. जिसमें रायपुर शहर के 70 वार्डों में वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है. इसे लेकर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन ने लिस्ट जारी की है.

इसके पहले रायपुर में कांग्रेस संगठन के भीतर वार्ड अध्यक्षों की सूची को लेकर विवाद खड़ा हो गया था. पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सभी जिलाध्यक्षों को बूथ स्तर से लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी 15 अप्रैल तक गठित करने के निर्देश दिए थे. इसी बीच रायपुर शहर कांग्रेस ने 66 वार्डों के अध्यक्षों की सूची जारी कर दी, लेकिन कुछ ही घंटों में पीसीसी ने इसे निरस्त कर दिया था.

दीपक बैज ने अपनाया सख्त रुख

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया कि बिना स्वीकृति जारी की गई किसी भी सूची को स्वीकार नहीं किया जाएगा. पार्टी नेतृत्व ने संगठनात्मक अनुशासन और समन्वय को जरूरी बताते हुए नियमों की अनदेखी पर सख्ती के संकेत दिए हैं. इससे यह भी साफ होता है कि प्रदेश नेतृत्व संगठन पर अपनी पकड़ मजबूत रखना चाहता है.

संगठन के भीतर असंतोष

इस पूरे मामले ने यह भी दिखाया कि संगठन के भीतर पहले से ही असंतोष मौजूद है. हाल की बैठकों में कई जिलों में अब तक कार्यकारिणी और वार्ड अध्यक्ष घोषित नहीं होने पर नाराजगी सामने आई थी. ऐसे में रायपुर शहर कांग्रेस द्वारा जल्दबाजी में लिया गया फैसला उसी दबाव का नतीजा माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें- ये हैं छत्तीसगढ़ के टॉप-5 सबसे रईस जिले, चौथा नाम सुनकर चौंक जाएंगे

‘कोई टकराव नहीं, बातचीत से सुलझेगा मामला’

इस मामले में रायपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन का कहा था कि, इस मुद्दे पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और वरिष्ठ पदाधिकारियों से चर्चा की जाएगी. उन्होंने कहा कि, संगठन के भीतर किसी प्रकार का टकराव नहीं है और सभी बातें आपसी संवाद से सुलझा ली जाएंगी.

Exit mobile version