Vistaar NEWS

छत्तीसगढ़ के 152 पुलिस जवान होंगे सम्मानित, सुंदरराज समेत 141 अधिकारियों को वीरता पदक

CG News

IPS सुंदरराज पी

CG News: गृह मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस पदकों की घोषणा कर दी है. छत्तीसगढ़ के 152 अधिकारियों और पुलिस जवानों को अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा. इनमें 141 वीरता पदक, 10 सराहनीय सेवा पदक और 1 विशिष्ट सेवा पदक शामिल हैं. इसे पुलिस विभाग के लिए गर्व के साथ देखा जा रहा है. इन सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को 2027 में पदक दिया जाएगा.

सुंदरराज को वीरता पदक

वर्तमान में दिल्ली स्थित NIA दफ्तर में पदस्थ सुंदरराज पी. को वीरता पदक से नवाजा जाएगा. वे बस्तर रेंज के आईजी रह चुके हैं. उन्होंने नक्सलियों के विरुद्ध अभियानों में बेहतरीन काम किया. वे 2003 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के पुलिस अधिकारी हैं. IPS सुंदरराज को बस्तर क्षेत्र में तैनाती मिली थी. इसके बाद उनका अधिकतर कार्यकाल नक्सल प्रभावित इलाकों में ही गुजरा.

सुंदरराज तमिलनाडु के कोयंबटूर के रहने वाले हैं. कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, कांकेर और दंतेवाड़ा जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में काम किया. बस्तर में चुनाव कराने का कार्य हो या नक्सलियों के खिलाफ अभियान को चलाना हो, सभी क्षेत्रों में उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किया. आईजी इंदिरा कल्याण एलेसेला, ASP संदीप पटेल और ASP रॉबिंनसन गुड़िया को भी वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: रायपुर कमिश्नरेट का बढ़ेगा दायरा, शहर से लगे छह थाने शामिल करने का प्रस्ताव

इन अधिकारियों को सराहनीय सेवा पदक

कमांडेंट गायत्री सिंह, कमांडेंट ओम प्रकाश शर्मा, अतिरिक्त डीसीपी डॉ. अर्चना झा, ASP दीपमाला कश्यप, डिप्टी कमांडेंट रमा पटेल, इंस्पेक्टर पिनाकी, DSP सविता सिंह परिहार, असिस्टेंट कमांडेंट बृजेश कुमार तिवारी, कंपनी कमांडर राकेश कुमार सिंह और प्लाटून कमांडर नेहरू लाल

Exit mobile version