Vistaar NEWS

CG News: 8 साल बाद सरकारी नौकरी का रास्ता साफ, 156 खिलाड़ियों को मिला उत्कृष्ट खिलाड़ी का दर्जा, देखें लिस्‍ट

156 players granted 'Outstanding Player' status.

156 खिलाड़ियों को मिला उत्कृष्ट खिलाड़ी का दर्जा

CG News: छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का वर्षों पुराना इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. राज्य सरकार ने वर्ष 2018-19 और 2019-20 के लिए 156 खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित करते हुए उनकी सूची जारी कर दी है. चयनित खिलाड़ी 20 अलग-अलग खेलों से जुड़े हैं. लंबे समय से लंबित इस प्रक्रिया के पूरा होने से खिलाड़ियों को बड़ी राहत मिली है.

वर्ष 2016 से प्रदेश के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी उत्कृष्ट खिलाड़ी का दर्जा मिलने का इंतजार कर रहे थे. खेल विभाग को दोनों वर्षों के लिए कुल 783 आवेदन प्राप्त हुए थे. इनमें वर्ष 2018-19 के 344 और वर्ष 2019-20 के 439 आवेदन शामिल थे. प्रारंभिक जांच के बाद 651 आवेदन स्क्रूटनी के लिए पात्र पाए गए. इसके बाद उच्चस्तरीय समिति की अंतिम समीक्षा में 156 खिलाड़ियों का चयन किया गया.

सरकारी विभागों में आरक्षित है पद

उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित होने के बाद चयनित खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का रास्ता भी आसान हो गया है. राज्य के सभी सरकारी विभागों में दो प्रतिशत पद उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए आरक्षित हैं. लंबे समय तक सूची जारी नहीं होने के कारण इन पदों पर नियुक्तियां प्रभावित हो रही थीं.
इन खेलों के खिलाड़ियों को मिला उत्कृष्ट खिलाड़ी का दर्जा

आर्चरी

बैडमिंटन

फेंसिंग

हॉकी

कराते

कयाकिंग-कैनोइंग

पैरा एथलेटिक्स

पैरा स्वीमिंग

सॉफ्ट टेनिस

वुशू

बास्केटबॉल

हैंडबॉल

नेटबॉल

डेफ स्वीमिंग

व्हील चेयर फेंसिंग

सॉफ्टबॉल

ये भी पढे़ं- CG SI Prelims Result 2024: SI भर्ती के प्रीलिम्स एग्जाम का रिजल्ट जारी, 7301 कैंडिडेट्स हुए चयनित, जानें कब होगा मेन्स का एग्जाम

Exit mobile version