Vistaar NEWS

छत्तीसगढ़ में साढ़े 3 लाख बच्चों ने बीच में छोड़ी पढ़ाई, अब फिर उन्हें पढ़ाने की मुहिम चलाएगी सरकार

CG News

स्कूल(File Image)

CG News: छत्तीसगढ़ में स्कूल छोड़ने वाले बच्चों का आंकड़ा सामने आया. यू-डायस (UDISE) की वर्ष 2025-26 की ताजा रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के 33 जिलों में कक्षा 1 से 12वीं तक के करीब 3 लाख 69 हजार बच्चे पढ़ाई बीच में छोड़ चुके हैं. वहीं अब इन बच्चों को दोबारा स्कूल तक पहुंचाने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने पुनः प्रवेश मुहिम शुरू की है. 15 जून तक तैयार ड्रॉपआउट बच्चों की सत्यापित सूची तैयारी होगी. फिर 31 जुलाई तक बच्चों को दोबारा स्कूलों में दाखिला दिलाने का लक्ष्य रखा गया है. इसमें बिलासपुर में सबसे ज्यादा 32,718 बच्चों ने स्कूल छोड़ा है. रायपुर में 32,023 और दुर्ग में 20,648 ड्रॉपआउट छात्र हुए हैं.

खबर में अपडेट जारी है….

Exit mobile version