CG News: केंद्र सरकार ने LPG उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन की बुकिंग पाबंदी खत्म कर दी है. अब ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में 25 दिन का समान नियम लागू होगा. 25 दिन पूरे होते ही अगली LPG रीफिल बुकिंग की जा सकेगी.
केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने फैसले की जानकारी दी. तेल विपणन कंपनियों को नियम तत्काल लागू करने के निर्देश दिए गए हैं. LPG आपूर्ति में सुधार और बैकलॉग घटने के बाद यह राहत दी गई है. इससे ग्रामीण उपभोक्ताओं को अब 20 दिन पहले रीफिल बुकिंग की सुविधा मिलेगी.
अमेरिका-ईरान युद्ध थी सबसे बड़ी वजह
मंत्री ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग के दौरान एलपीजी सप्लाई पर दबाव बना था. इसी दौरान 9 मार्च 2026 को शहरी इलाकों में रिफिल बुकिंग का अंतर 25 दिन और 12 मार्च को ग्रामीण इलाकों में 45 दिन कर दिया गया था.
मंत्री सुरेश गोपी ने आगे कहा कि एलपीजी सप्लाई की मौजूदा स्थिति में सुधार देखा गया है और पेंडिंग बुकिंग में कमी आई है. यही वजह है कि केंद्र सरकार ने ग्रामीण पाबंदी को हटा दिया है.
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा
देशभर में तेल कंपनियों ने 1 सितंबर से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 11.50 रुपये का इजाफा किया है. इसके साथ ही 5 किलो वाला छोटा सिलेंडर भी 2 रुपये महंगा हो गया, जिसके बाद इसकी किमत 764 रुपये हो गई.
कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़ने से रेस्टोरेंट और ढाबा चलाने वालों का खर्च थोड़ा बढ़ सकता है. इसका सबसे ज्यादा प्रभाव डेली नाश्ता जैसे चाय, समोसा और अन्य खाने की चीजों पर हो सकता है.
शादी के कार्यक्रम में भी कैटरिंग का काम करने वालों की लागत बढ़ेगी, जिससे शादी में खाने-पीने की कैटरिंग सर्विस पहले से थोड़ी बहुत मंहगी हो सकती है.
ये भी पढे़ं- LPG Price Hike: फिर महंगी हुई घरेलू गैस, 29 रुपये बढ़ी कीमत, जानें आपके शहर का रेट
