CG News: ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन की बुकिंग पाबंदी खत्म, LPG उपभोक्ताओं के लिए केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान

CG News: अब ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में 25 दिन का समान नियम लागू होगा. 25 दिन पूरे होते ही अगली LPG रीफिल बुकिंग की जा सकेगी.
LPG Cylinder

एलपीजी गैस सिलेंडर

CG News: केंद्र सरकार ने LPG उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन की बुकिंग पाबंदी खत्म कर दी है. अब ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में 25 दिन का समान नियम लागू होगा. 25 दिन पूरे होते ही अगली LPG रीफिल बुकिंग की जा सकेगी.

केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने फैसले की जानकारी दी. तेल विपणन कंपनियों को नियम तत्काल लागू करने के निर्देश दिए गए हैं. LPG आपूर्ति में सुधार और बैकलॉग घटने के बाद यह राहत दी गई है. इससे ग्रामीण उपभोक्ताओं को अब 20 दिन पहले रीफिल बुकिंग की सुविधा मिलेगी.

खबर को अपडेट किया जा रहा है…

ज़रूर पढ़ें