रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 3 नए डीसीपी की हुई नियुक्ति, यहां देखें लिस्ट
CG News: राजधानी रायपुर के पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. कमिश्नरेट को तीन नए डिप्टी पुलिस कमिश्नर (DCP) मिले हैं.
CG पुलिस मुख्यालय
CG News: राजधानी रायपुर के पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. कमिश्नरेट को तीन नए डिप्टी पुलिस कमिश्नर (DCP) मिले हैं.
रायपुर कमिश्नरेट को मिले 3 नए DCP
गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, तारकेश्वर पटेल को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (जोन मध्य) से पुलिस उपायुक्त (जोन मध्य) बनाया गया. दीपमाला कश्यप, जो अब तक बिलासपुर में विशेष शाखा में जिला पुलिस अधीक्षक थीं, उन्हें पुलिस उपायुक्त (जोन उत्तर), रायपुर पदस्थ किया गया. अर्चना झा को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय, प्रशिक्षण, डीएसबी, अजाक एवं सीडब्ल्यूसी) से पुलिस उपायुक्त (यातायात एवं प्रोटोकॉल), रायपुर की जिम्मेदारी दी गई.