Vistaar NEWS

CG News: नगरीय निकाय चुनाव से पहले वोटर लिस्ट में ढेरों गलतियां, BJP नेता और महापौर का बदला जेंडर

Voter List

मतदाता सूची

CG News: छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, प्रदेश की 15 नगरीय निकायों में दिसंबर महीने में वोटिंग होनी है. इसमें 4 नगर निगम भी शामिल हैं. इसको लेकर राज्य निर्वाचन आयोग वोटर लिस्ट सुधारने में जुटा है. लेकिन प्रारंभिक सूची जारी होते ही उसमें भारी खामियां निकलकर सामने आ रही हैं.

कई मतदाताओं का जेंडर तक बदला

वोटर लिस्ट में एक नहीं बल्कि कई खामियां सामने आई हैं. कई जगह मतदाताओं के नाम गलत छप गए हैं तो कई जगह तो हैरान करने वाली गलती हुई है, जिसमें लोगों का जेंडर ही बदल दिया गया है. पुरुष को महिला और महिला को पुरुष दिखाया जा रहा है. इस वजह से आम नागरिकों को सुधार के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं.

आयोग ने बड़ा फैसला लिया

लगातार मिल रही शिकायतों के बाद आयोग ने बड़ा फैसला लिया है. पहले दावा-आपत्ति लगाने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर रखी गई थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 3 नवंबर कर दिया गया है. वहीं इन आपत्तियों के निराकरण की तारीख भी 3 नवंबर से बढ़ाकर 6 नवंबर कर दी गई है.

बिरगांव निगम में सबसे ज्यादा गड़बड़ी

सबसे ज्यादा शिकायतें राजधानी रायपुर से लगे बिरगांव नगर निगम से आई हैं. यहां तो मौजूदा महापौर और पूर्व महापौर तक का जेंडर गलत दर्ज कर दिया गया है. लिस्ट में कांग्रेस के महापौर नंदलाल देवांगन को महिला वर्ग में दिखाया गया है. जबकि पूर्व महापौर अंबिका यदु को पुरुष बताया गया है. इतना ही नहीं, मेयर इन काउंसिल सदस्य इकराम अहमद और भाजपा नेता भागीरथी साहू का जेंडर भी महिला के रूप में दर्ज है.

ये भी पढ़ें:-CG News: दुर्ग पुलिस ने बांग्लादेशी महिला को किया डि‍पोर्ट, भारत में अवैध रूप से रह रही थी रीना अख्‍तर

आयोग ने क्या कहा?

इस पूरे मामले पर राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने कहा कि आयोग का प्रयास है कि कोई भी योग्य मतदाता वोट डालने से वंचित न रहे.कई लोग अर्नब तूफान के चलते अब तक आपत्तियां ही नहीं लगा पाएं हैं. लिस्ट में कोई गलती न हो, इसलिए तारीख बढ़ाई गई है. वोटर लिस्ट जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा तय जगहों पर मुफ्त में उपलब्ध है.बता दें कि इस बार बिरगांव, भिलाई, भिलाई-चरौदा, रिसाली निगम समेत 5 नगर पालिका और 6 नगर पंचायतों में चुनाव होना है.

Exit mobile version