Vistaar NEWS

CG School Holiday: 15 दिन बच्चों की बल्ले-बल्ले…, जानें कब मिलेगी दिवाली-दशहरा की छुट्टी

CG School Holiday

सीजी स्कूल हॉलीडे

CG School Holiday: रायपुर: छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. राज्य में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है. स्कूल शिक्षा विभाग ने दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें घोषित कर दी हैं. बता दें, इस बार कुल मिलाकर 15 दिन अवकाश रहेगा.

एक नजर में देखें कब से कब छुट्टियां

कुल मिलाकर 15 दिनों की छुट्टी

जारी आदेश के मुताबिक 17 से 21 अक्टूबर तक यानी कि 5 दिनों के लिए दशहरा का अवकाश घोषित किया गया है. वहीं, 6 से 10 नवंबर तक यानी कि 5 दिनों के लिए दीपावली का अवकाश विभाग ने घोषित किया है. बात करें सर्दी की छुट्टी की तो शीतकालीन अवकाश 24 से 28 दिसंबर तक यानी कि 5 दिनों के लिए तय किया है. इस तरह कुल मिलाकर तीन चरणों में छात्रों को 15 दिन का अवकाश मिलेगा.

शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

स्कूलों में छुट्टियों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है. विभाग के आदेश के मुताबिक प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में यह अवकाश लागू रहेगा. विभाग ने स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि अवकाश के दौरान किसी भी प्रकार की कक्षाएं संचालित न की जाएं. वहीं, विभाग की ओर से जारी व्यवस्था राज्य की शासकीय, अनुदान प्राप्त और गैर-अनुदान प्राप्त स्कूलों पर लागू होगी. इसके अलावा D.Ed, B.Ed और M.Ed से जुड़े शिक्षण संस्थान भी इस अवकाश कार्यक्रम के अंतर्गत शामिल किए गए हैं.

छत्तीसगढ़ में LPG उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, अक्टूबर में नहीं मिलेगी सब्सिडी, अगर नहीं कराया ये काम

Exit mobile version