Vistaar NEWS

Raipur: समोदा में भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए CM विष्णु देव साय, आरंग क्षेत्र को दी 112 करोड़ की सौगात

CG News

Raipur: रायपुर के समोदा में विधानसभा स्तरीय भूमिपूजन एवं लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने की.

आरंग विधानसभा क्षेत्र को दी विकास कार्यों की सौगात

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आरंग विधानसभा क्षेत्र के लिए 112 करोड़ रुपये की लागत वाले 96 विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया. इन विकास कार्यों में सड़क, भवन, पेयजल, शिक्षा तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास और आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है.

सीएम साय ने जनता को किया संबोधित

समोदा में आयोजित भूमिपूजन एवं लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आज 128 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया है. उन्होंने दावा किया कि आरंग विधानसभा क्षेत्र में अब तक 800 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य कराए जा चुके हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ढाई वर्षों में ‘मोदी की गारंटी’ के अधिकांश वादों को पूरा करने की दिशा में लगातार काम कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली कांग्रेस सरकार ने लोगों के अधिकार छीनने का काम किया और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों को उनका हक नहीं मिलने दिया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने पहली ही कैबिनेट बैठक में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत करने का निर्णय लिया था.

ये भी पढ़ें- CG Ration News: बस्तर में 83 हजार लोगों का 9 महीने से राशन बंद, 15 जुलाई के बाद राशन कार्ड से कट सकता है नाम

इस मौके पर तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि आरंग विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं और राज्य सरकार अपने संकल्पों को तेजी से पूरा कर रही है. उन्होंने कहा कि सरकार ने सिर्फ 100 दिनों के भीतर कई बड़े वादों को पूरा कर जनता का विश्वास कायम किया है. साथ ही उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की पात्र महिलाओं को नियमित रूप से आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जा रही है, जिससे उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है.

Exit mobile version