Vistaar NEWS

CG Crime News: पुरानी रंजिश के चलते पति-पत्नी की हत्या कर श्मशान में दफनाया शव, एक सप्ताह बाद ऐसे खुला राज, आरोपी गिरफ्तार

CG News

तीन आरोपी गिरफ्तार

CG News: गरियाबंद जिले से डबल मर्डर का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां शोभा थाना क्षेत्र के गरीबा गांव में दोहरे हत्याकांड का खुलासा हुआ. पुरानी रंजिश के चलते पति-पत्नी की हत्या कर उनके शवों को श्मशान घाट में दफना दिया गया था.

डंडों से पीट-पीटकर की पति-पत्नी की हत्या

शोभा थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार, 6 जून को पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने राजाराम नेताम और उनकी पत्नी की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. वारदात के बाद सबूत मिटाने की नीयत से दोनों शवों को चुपचाप गांव के श्मशान घाट में दफना दिया गया, ताकि किसी को घटना की भनक न लग सके.

कैसे हुआ खुलासा?

तीन आरोपी गिरफ्तार

थाना प्रभारी पवन वर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल तीनों आरोपियों लखीराम नेताम, रघुराम नेताम और नकुल राम नेताम को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर हत्या के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: दुर्ग में तेज रफ्तार का कहर, अलग-अलग सड़क हादसों में गई 2 की जान, जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल दोनों शवों का पंचनामा बनाकर शोभा थाना लाया गया है. शवों के अवशेषों को आगे की जांच के लिए फॉरेंसिक लैब रायपुर भेजा गया है. पुलिस का कहना है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद मामले से जुड़े और अहम तथ्य सामने आ सकते हैं.

Exit mobile version