Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ की लाखों माताओं-बहनों के आर्थिक स्वावलंबन, आत्मसम्मान और आत्मविश्वास को मजबूत कर रही महतारी वंदन योजना के तहत सरकार ने एक और महत्वपूर्ण पड़ाव पूरा किया. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुर्ग जिले में आयोजित कार्यक्रम में योजना की 32वीं किस्त जारी करते हुए प्रदेश की 67 लाख 38 हजार 217 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 632 करोड़ 40 लाख रुपये से अधिक की राशि अंतरित की. इसके साथ ही महतारी वंदन योजना के अंतर्गत माताओं-बहनों को अब तक दी गई आर्थिक सहायता की राशि 20708 करोड़ रुपये से अधिक हो गई है.
सीएम बोले – योजना से महिलाओं को आत्मविश्वास मिल रहा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर कहा कि मातृशक्ति का सम्मान और उनका आर्थिक सशक्तीकरण हमारी सरकार के लिए केवल एक योजना या कार्यक्रम नहीं, बल्कि सुशासन की प्रमुख प्राथमिकता है. हमारा विश्वास है कि जब परिवार की महिला आर्थिक रूप से सशक्त होती है, तो उसका सकारात्मक प्रभाव पूरे परिवार पर पड़ता है.
बच्चों की शिक्षा और पोषण से लेकर परिवार के स्वास्थ्य और भविष्य से जुड़े निर्णयों तक उसकी भागीदारी और मजबूत होती है. इसलिए महतारी वंदन योजना के माध्यम से सरकार माताओं-बहनों के हाथों में आर्थिक सामर्थ्य देकर उन्हें अपने निर्णय स्वयं लेने का आत्मविश्वास दे रही है.
खाते में पैसा कैसे चेक करें
छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की राशि सरकार ने सभी पात्र महिलाओं के खाते में ट्रांसफर कर दी है. ऐसे में यादि आप भी महतारी वंदन योजना की लाभार्थी हैं और जानना चाहती हैं कि 31वीं किस्त आपके खाते में आई है या नहीं, तो आप घर बैठे ऑनलाइन स्टेटस चेक कर सकती हैं.
स्टेटस चेक करने का क्या है तरीका
आप सबसे पहले सरकार की महतारी वंदन योजना के लिए बनाई गई आधिकारिक वेबसाइट https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/ पर जांए.
वेबसाइट पर जाने के बाद महतारी वंदन योजना लाभार्थी आवेदन और भुगतान की स्थिति का विकल्प होगा वहां क्लिक करें.
लाभार्थी अब यहां अपनी आईडी, मोबाइल नंबर या फिर आधार नंबर तीनों में से किसी एक की जानकारी दर्ज करें.
इसके बाद कैप्चा कोर्ड भरकर सबमिट कर दें.
इसको भरने के बाद आपकी स्क्रीन पर आवेदन और भुगतान की सही स्थिति दिखाई देगी.
यहां आप देख सकती है कि योजना का पैसा आपके पास आया है या नहीं.
ये भी पढे़ं- महतारी वंदन योजना में 542 महिलाएं अपात्र, होगी 30 लाख रुपए की वसूली
