Bastar Fighter Bharti: रायपुर: बस्तर के युवाओं को सरकारी नौकरी से जोड़ने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. दरअसल, बस्तर के लिए 4600 बस्तर फाइटर की सीधी भर्ती होगी. पुलिस मुख्यालय जल्द ही भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करेगा. वहीं गृह मंत्रालय ने भर्ती की नियमावली तैयार कर ली है. खास बात यह है कि स्थानीय भाषा जानने वाले अभ्यर्थियों को 20 बोनस अंक मिलेंगे.
वन मंत्री केदार कश्यप का बयान
यह भर्ती बस्तर के लिए ही नहीं छत्तीसगढ़ के विकास के लिए भी खास मानी जा रही है. भर्ती के जरिए सरकार मुख्यधारा से जुड़ाव 5वीं और 10वीं पास स्थानीय युवाओं व नक्सल प्रभावित परिवार के सदस्यों को सरकारी नौकरी देकर उन्हें मुख्यधारा में शामिल करना चाह रही है. भर्ती को लेकर वन मंत्री केदार कश्यप का बयान सामने आया है.उन्होंने कहा, बस्तर के युवाओं को सौगात मिलेगी जिसमें 5 हजार युवाओं को सरकार रोजगार देगी.मंत्री ने ज्यादा से ज्यादा युवाओं को भर्ती में भाग लेकर देश की सेवा करने की अपील की.
स्थानीय निवासी होना अनिवार्य
भर्ती के लिए छात्रों का संबंधित जिले का स्थानीय निवासी होना जरूरी बताया गया है. सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है. एसटी वर्ग के अभ्यर्थी 5वीं पास होने पर भी पात्र होंगे. वहीं, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के नक्सल पीड़ित परिवारों और राहत शिविरों में रहने वाले परिवारों के सभी वर्गों के उम्मीदवारों को भी 5वीं पास होने पर मौका मिलेगा.
भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 28 वर्ष के बीच की होनी चाहिए. एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में पांच साल की छूट मिलेगी. महिलाओं, पूर्व सैनिकों, नगर सैनिकों और संविदा कर्मचारियों को भी नियमानुसार आयु सीमा में अतिरिक्त छूट दी जाएगी. सिलेक्शन प्रोसेस 200 अंकों का होगा. पहले 100 अंकों की शारीरिक दक्षता परीक्षा में लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, 100 और 800 मीटर दौड़ होगी.सामान्य वर्ग को न्यूनतम 60% और एससी-एसटी व ओबीसी को 50% अंक लाने होंगे.
ये भी पढ़ें: PM मोदी की किर्गिस्तान में पुतिन और जिनपिंग से मुलाकात, शहबाज शरीफ का रिएक्शन देख हर कोई हैरान
