Vistaar NEWS

महासमुंद में गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ का गांजा जब्त

breaking News

ब्रेकिंग न्यूज

महासमुंद.  गांजा तस्करी के खिलाफ महासमुंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में कुल 212 किलो गांजा जब्त किया है. जब्त गांजे की कीमत करीब 1 करोड़ 6 लाख रुपए बताई जा रही है. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस के अनुसार बसना थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 132 किलो गांजा जब्त किया गया, जबकि कोमाखान पुलिस ने 80 किलो गांजा बरामद किया. दोनों मामलों में पुलिस ने गांजा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो कारें और मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं.

 प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में खपाने की तैयारी में थे. पुलिस ने दोनों प्रकरणों में आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर गांजा तस्करी से जुड़े नेटवर्क और अन्य लोगों की भूमिका की जानकारी जुटा रही है.

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः CG News: दिल्ली की बंद इंडिगो फ्लाइट फिर हुई शुरू, यात्रियों को मिलेगी राहत

Exit mobile version