Vistaar NEWS

तैयारियां शुरू, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22 अक्टूबर को आएंगी छत्तीसगढ़

President Droupadi Murmu

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

President Draupadi Murmu CG Visit: रायपुर. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आगामी 22-23 अक्टूबर को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रही हैं. वे रायपुर और जगदलपुर के कार्यक्रम में शामिल होंगी. उल्लेखनीय है कि गत दिनों मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा में शामिल होने का आमंत्रण दिया था. इसी आमंत्रण पर उनका छत्तीसगढ़ दौरा प्रस्तावित हुआ है.

राष्ट्रपति के दौरे की तैयारियों को लेकर मुख्यसचिव विकासशील ने गुरुवार को एक बैठक बुलाई. इस बैठक में राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, प्रोटोकॉल, आवास, स्वास्थ्य सुविधा और परिवहन के सभी इंतजाम निर्धारित मापदंडों के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. राष्ट्रपति के संपूर्ण प्रवास कार्यक्रमों के लिए संस्कृति विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है. बताया गया कि 

प्रवास के दौरान राष्ट्रपति लोकभवन, रायपुर और बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बूढ़ापारा में (रायपुर) कार्यक्रमों में शामिल होंगी. इसके अलावा जगदलपुर स्थित लालबाग ग्राउंड मुरिया दरबार और बस्तर दशहरा के सार्वजनिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगी. बैठक में मुख्य सचिव ने रायपुर एवं बस्तर संभाग के कलेक्टरों को राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान सभी जरूरी व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. (President Draupadi Murmu CG Visit)

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट (रायपुर) तथा मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट (जगदलपुर) से लेकर कार्यक्रम स्थलों तक सुरक्षा, कारकेड और सड़क मार्ग से यात्रा की सुगम व्यवस्था का दायित्व संबंधित जिला कलेक्टरों, पुलिस आयुक्त तथा पुलिस अधीक्षकों को सौंपा गया है. राष्ट्रपति के साथ आने वाले अतिथियों के ठहरने की व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्था के संबंध में विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित गाइडलाइन्स के अनुसार सर्व सुविधायुक्त चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी.

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान: 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को जोड़ा जाएगा

Exit mobile version