रायपुर. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में बंडामुंडा केबिन-ए से राउरकेला सेक्शन के बीच पांचवीं लाइन के कमीशनिंग कार्य के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा. अलग-अलग चरणों में होने वाले इस कार्य के दौरान ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा. रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक इस दौरान 16 ट्रेनों को रद्द किया गया है, जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है.
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
- 25 से 30 सितंबर तथा 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12 और 13 अक्टूबर 2026 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी और टाटानगर से चलने वाली 18109/18110 इतवारी-टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
- 25 से 30 सितंबर तथा 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12 और 13 अक्टूबर को टाटानगर से रवाना होने वाली 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
- 26 से 30 सितंबर तथा 1, 2, 3, 5, 6, 7, 8, 12, 13 और 14 अक्टूबर को बिलासपुर से रवाना होने वाली 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
- 28 सितंबर और 12 अक्टूबर को नांदेड़ से रवाना होने वाली 12767 नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस तथा 30 सितंबर और 14 अक्टूबर को सांतरागाछी से रवाना होने वाली 12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
- 29 सितंबर को एलटीटी से चलने वाली 01001 एलटीटी-सांतरागाछी स्पेशल एक्सप्रेस और 1 अक्टूबर को सांतरागाछी से चलने वाली 01002 सांतरागाछी-एलटीटी स्पेशल एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
- 1 और 13 अक्टूबर को हटिया से रवाना होने वाली 18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस तथा 2 और 14 अक्टूबर को दुर्ग से रवाना होने वाली 18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
- 9 अक्टूबर को बिलासपुर से रवाना होने वाली 22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस और 10 अक्टूबर को बक्सर से रवाना होने वाली 22844 बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
- 10 अक्टूबर को हटिया से रवाना होने वाली 12812 हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस तथा 12 अक्टूबर को एलटीटी से रवाना होने वाली 12811 एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
- 13 अक्टूबर को हावड़ा से रवाना होने वाली 12262 हावड़ा-सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस तथा 14 अक्टूबर को सीएसएमटी से रवाना होने वाली 12261 सीएसएमटी-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
- 1 अक्टूबर को आरा और दुर्ग से रवाना होने वाली 13288/13287 आरा-दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी.
उत्कल एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी
30 सितंबर तथा 1 और 12 अक्टूबर 2026 को पुरी से रवाना होने वाली 18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी. यह ट्रेन कटक-संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा रोड-ईब के रास्ते योग नगरी ऋषिकेश जाएगी.
गीतांजलि एक्सप्रेस दो घंटे देरी से चलेगी
13 अक्टूबर 2026 को हावड़ा से रवाना होने वाली 12860 हावड़ा-सीएसएमटी गीतांजलि एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से दो घंटे देरी से रवाना होगी.
ये खबर भी जरूर पढ़ेंः छत्तीसगढ़ से BJP के इन 8 नेताओं को मिल सकती है नितिन नवीन की टीम में बड़ी जिम्मेदारी! भावना बोहरा और दीपक महस्के के नाम भी ?
