Vistaar NEWS

Raipur News: रायपुर में बांग्लादेशी घुसपैठियों पर एक्शन, डेढ़ साल में 15 पकड़ाए, 6 की तलाश जारी

CG News

रायपुर कमिश्नर संजीव शुक्ला

Raipur News: रायपुर के टिकरापारा क्षेत्र बांग्लादेशी घुसपैठियों का पनाहगाह बना है. इसे लेकर रायपुर कमिश्नर संजीव शुक्ला ने खुलासा किया है. जहां बीते डेढ़ साल में पुलिस ने इलाके से 15 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा, जबकि, 6 अब भी लापता बताए जा रहे हैं.

डेढ़ साल में 15 बांग्लादेशी घुसपैठिए पकड़ाए

पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए लोगों में 4 धरमनगर और 11 संजय नगर व संतोषी नगर क्षेत्र से मिले हैं. फरवरी 2025 में पहली बड़ी कार्रवाई के दौरान मोहम्मद इस्माइल, शेख अकबर और शेख साजन को पकड़ा गया था. तीनों कथित तौर पर विदेश भागने की तैयारी में थे और उनके वीजा-पासपोर्ट भी बनवाए गए थे.

इसके बाद जून 2025 में 10 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया, जिनमें 6 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल थीं. इनमें एक ही परिवार के 5 लोग भी थे. जांच के दौरान कई लोगों के दस्तावेज फर्जी पाए गए. कुछ आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ उन्हें डिपोर्ट करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

जांच में यह भी पता चला कि कुछ आरोपियों ने पासपोर्ट और वीजा तक बनवा लिए थे. पुलिस अब इन डॉक्यूमेंट्स के बनने की प्रक्रिया और उनसे जुड़े लोगों की भूमिका की जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक, डॉक्यूमेंट तैयार कराने में मदद करने वाले शेख अली की तलाश पिछले डेढ़ साल से की जा रही है. बताया गया है कि उसकी पत्नी और बच्चा रायपुर में रहते हैं, जबकि वह खुद फरार है. पुलिस ने फरवरी 2025 में मोहम्मद इस्माइल, शेख अकबर और शेख साजन को पकड़ा था. पुलिस के अनुसार, तीनों विदेश जाने की तैयारी में थे और उनके पास पासपोर्ट और वीजा भी थे. इसके बाद जून में 10 अन्य बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया. इनमें एक ही परिवार के पांच लोग शामिल थे. पुलिस के मुताबिक, उनके डॉक्यूमेंट्स फर्जी पाए गए और बाद में उन्हें डिपोर्ट किया गया.

ये भी पढ़ें- Dhamtari: गंगरेल बांध में मिली भगवान नेमीनाथ की 37 साल पुरानी मूर्ति

26 साल से रह रहे घुसपैठिए को किया था गिरफ्तार

इसके पहले पुलिस ने संजय नगर इलाके से शेख रेहान नाम के युवक को पकड़ा था. शेख रेहान 26 सालों से राजधानी रायपुर में रह रहा था. कुछ दिनों पहले पुलिस की ओर से चलाए गए अभियान के दौरान वह मौके से फरार हो गया था. पुलिस ने तलाश के बाद अब उसे गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है और राजधानी में उसके रहने, पहचान और अन्य गतिविधियों को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है.

Exit mobile version