Raipur में इस बार पटाखों से होगी क्रिकेट और Pizza पार्टी, खिलौने वाले 2-in-1 क्रैकर्स की धूम

Diwali 2026: रायपुर. दीवाली की आतिशबाजी में इस बार बारूद के साथ-साथ 'मस्ती और खेल' का अनूठा तड़का लगने जा रहा है.
raipur-diwali-2026-unique-toy-crackers-cricket-pizza-party-market-trends

Diwali 2026: रायपुर. दीवाली की आतिशबाजी में इस बार बारूद के साथ-साथ ‘मस्ती और खेल’ का अनूठा तड़का लगने जा रहा है. रायपुर के पटाखा बाजारों में पारंपरिक चकरी और अनार को पीछे छोड़ते हुए ‘2-in-1 टॉय क्रैकर्स’ (खिलौना पटाखे) ने एंट्री मारी है. ये पटाखे न सिर्फ आसमान और जमीन को रोशन करेंगे, बल्कि फूटने के बाद बच्चों के खेलने की चीज भी बन जाएंगे. (Unique Crackers Raipur Diwali 2026)

बाजार में इस बार ऐसे पटाखे आए हैं जिन्हें फोड़ने के बाद फेंका नहीं जाएगा, बल्कि बच्चे उनसे क्रिकेट खेल सकेंगे और गाड़ियों की रेसिंग करा सकेंगे.

‘खिलौना भी, पटाखा भी’ – रायपुर में पहली बार 2-in-1 ट्रेंड

इस बार रायपुर वासियों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण ‘2-in-1’ सेगमेंट है. आमतौर पर पटाखे फोड़ने के बाद उनका वेस्ट कचरा बन जाता है, लेकिन इस बार डिजाइन ऐसी है कि बच्चे पटाखा फोड़ने के बाद उसके आकार (गैस सिलेंडर, कार, बैट-बॉल और बजरंगबली की गदा) से खेल सकेंगे. (Diwali 2026)

इस बार मार्केट के 5 सबसे ‘हटकर’ क्रैकर्स (Unique Crackers in Raipur)

 बैट-बॉल और गदा क्रैकर्स: क्रिकेट के शौकीन बच्चों के लिए बैट-बॉल शेप पटाखा और धार्मिक-साहसिक थीम पर ‘बजरंगबली का गदा’ पटाखा बच्चों के हाथ में ही सुरक्षित तरीके से चलने के लिए तैयार किया गया है.

 पिज्जा और केन वाले पटाखे: रायपुर के बाजार में पहली बार पिज्जा स्लाइस और कोल्ड ड्रिंक केन की तरह दिखने वाले पटाखे पहुंचे हैं, जो जलते ही जबरदस्त क्रैकलिंग साउंड देंगे.

 सेफ्टी हैंड-हेल्ड क्रैकर्स: बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस बार कई पटाखे ऐसे डिजाइन किए गए हैं जिन्हें बच्चे हाथ में पकड़कर भी सुरक्षित तरीके से चला सकते हैं. (Unique Crackers Raipur Diwali 2026)

 हजारों दानों वाले ‘सुपर क्रैकलिंग अनार’: पारंपरिक अनार में इस बार वैरायटी का तड़का लगा है. जलने के बाद इसमें से 1 हजार, 2 हजार और 5 हजार दानों वाली क्रैकलिंग (चिनगारियों की बौछार) निकलेगी, जो देखने में बेहद भव्य लगती है.

देखें Video

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः डेनमार्क से बस्तर पहुंचे चार विदेशी पर्यटक, चखा चापड़ा चटनी का स्वाद, बोले- WOW

ज़रूर पढ़ें