Vistaar NEWS

CG News: दोना-पत्तल मशीन के नाम पर करोड़ों की ठगी के मामले में FIR दर्ज, जानें शातिरों ने कैसे बिछाया जाल

CG News

FIR दर्ज

CG News: रायपुर के डीडी नगर थाना में दोना-पत्तल बनाने की मशीन उपलब्ध कराने के नाम पर कथित तौर पर करोड़ों रुपये की ठगी करने के मामले में FIR दर्ज की गई है. पुलिस ने आरोपी शैलेंद्र रजक और उसकी कंपनी न्यू ममता प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

दोना-पत्तल मशीन के नाम ठगी, FIR दर्ज

आरोप है कि आरोपी ने यूट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से लोगों को आकर्षक विज्ञापन दिखाकर मशीन खरीदने और व्यवसाय शुरू करने का लालच दिया. इस झांसे में आकर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार समेत कई राज्यों के लोगों ने निवेश किया. शिकायतकर्ताओं का दावा है कि मशीन और रोजगार के नाम पर लोगों से बड़ी रकम वसूली गई, जबकि वादों के अनुरूप सुविधाएं नहीं दी गईं. मामले में 10 से 12 करोड़ रुपये तक की ठगी का आरोप लगाया गया है.

कैसे खेला गया ठगी का ये पूरा खेल?

जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के अलग अलग शहरों से आए 50 से अधिक पीड़ित न्याय की मांग को लेकर डीडी नगर थाना पहुंचे और आरोपी संचालक शैलेंद्र रजक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पीड़ितों के मुताबिक ठगी का यह पूरा खेल भारती महिला शक्ति फाउंडेशन और उसके संचालक शैलेंद्र रजक ने रचा था.

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी! ‘CM आईटी फेलोशिप’ के आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 7 जुलाई तक कर सकेंगे अप्लाई

लोगों को झांसा दिया गया था कि करीब पौने चार लाख की मशीन खरीदने पर उन्हें तैयार माल वापस खरीदने यानी बाय-बैक की गारंटी मिलेगी. जिससे हर महीने 60 से 70 हजार रुपये की बंधी-बंधाई कमाई होगी. लोगों के मुताबिक आज न तो उनसे माल खरीदा जा रहा है और न ही मशीन की देखरेख की जा रही है.

Exit mobile version