Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर श्रीमद्भागवत कथा कर रहे हैं. उन्होंने श्रद्धालुओं को तीर्थों को पवित्र रखने का संदेश दिया है. कथा के दौरान कहा कि लोग तीर्थों को घूमने-फिरने का स्थान समझने लगे हैं. इसके उलट तीर्थ आत्मशुद्धि, आस्था और साधना के केंद्र होते हैं. उन्होंने आगे कहा कि हमें इन्हें पिकनिक स्पॉट नहीं बनाना चाहिए. धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता, पवित्रता और अुशासन बनाए रखना चाहिए.
‘दिव्यता धीरे-धीरे कम होने लगती है’
कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर ने कहा कि ये श्रद्धालुओं की जिम्मेदारी है कि वे धार्मिक परंपराओं का सम्मान करें. मर्यादा टूटते ही उनकी दिव्यता कम होने लगती है. श्रद्धा, स्वच्छता और अच्छे आचरण के साथ तीर्थ यात्रा करेंगे तभी तीर्थों की पहचान और आध्यात्मिक महत्व बना रहेगा. तीर्थ स्थलों पर ऐसी कोई हरकत नहीं करना चाहिए जिससे उनकी गरिमा पर कोई असर पड़े.
सच्चिदानन्दरूपाय विश्वोत्पत्त्यादिहेतवे।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) July 12, 2026
तापत्रयविनाशाय श्रीकृष्णाय वयं नुमः॥
आज रायपुर स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में सपत्नीक सम्मिलित होकर पूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज के श्रीमुख से प्रवाहित अमृतमयी कथा का श्रवण करने का… pic.twitter.com/k4ljGbTWRj
सीएम विष्णुदेव साय शामिल हुए
श्रीमद्भागवत कथा में रविवार (12 जुलाई) को सीएम विष्णुदेव साय शामिल हुए. उन्होंने अपनी पत्नी कौशल्या साय के साथ देवकीनंदन ठाकुर से आशीर्वाद लिया. इसके साथ ही कथा सुनी.
ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ को 5 नए मेडिकल कॉलेज की सौगात, NMC ने दी मंजूरी, जानें कहां खुल रहे संस्थान
सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम ने लिखा कि इस पावन अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण एवं श्रीराधा रानी से समस्त छत्तीसगढ़वासियों के सुख, समृद्धि, शांति और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की. आगे लिखा कि श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य को सत्य, करुणा और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश देती है. ऐसी आध्यात्मिक अनुभूतियां मन को शांति प्रदान करती हैं और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं.
