Raipur Railway Station: रायपुर: रायपुर रेल मंडल ने प्रयावरण संरक्षण और कचरे के उचित निपटान की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. अब रेलवे स्टेशनों पर जो प्लास्टिक का पानी की बोतलें नी और कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद छोड़ी जाने वाली खाली प्लास्टिक को मौके पर ही क्रश कर दिया जाएगा. दरअसल, खाली प्लास्टिक बोतलों को मौके पर ही क्रश करने के लिए प्लास्टिक बॉटल क्रशर मशीनें लगाई जाएंगी. इसकी शुरुआत राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन से होगी.
6 प्लेटफॉर्मों पर लगेंगी मशीनें
मंडल का रायपुर रेलवे स्टेशन के अलग-अलग प्लेटफार्मों पर छह प्लास्टिक बाटल क्रशर मशीनें लगाने का प्लान है. इन मशीनों में यात्रियों द्वारा डाली गई खाली प्लास्टिक बोतलों को क्रश किया जाएगा. इसके बाद प्राप्त प्लास्टिक को सुरक्षित तरीके से रीसाइक्लिंग के लिए भेजा जाएगा. इससे पर्यावरण को सीधा लाभ मिलेगा. चूंकि, गंदगी भी फैलने का डर कम रहेगा. पट्री, प्लेटफॉर्म पर फेंके जाने वाले कूड़ों में भी कमी आएगी.
4 और स्टेशन में लगाने का है प्लान
बता दें कि, रायपुर रेलवे स्टेशन पर सुविधा की शुरुआत के बाद इसे अन्य स्टेशनों तक विस्तार देने की भी योजना है. अगले चरण में तिल्दा-नेवरा ,भिलाई, दुर्ग और भाटापारा पावर हाउस रेलवे स्टेशनों पर भी प्लास्टिक बॉटल क्रशर मशीनें लगाई जाएंगी. इससे इन स्टेशनों पर भी प्लास्टिक कचरे के वैज्ञानिक निपटान को बढ़ावा मिलेगा.
स्टेशनों पर बढ़ेगी सफाई
रेलवे के मुताबिक मशीनें शुरू होने से पटरियों और नालियों में प्लास्टिक कचरा फंसने की समस्या कम होगी. इससे स्टेशनों पर भी सफाई देखने को मिलेगी. गौरतलब है कि, सफाई कर्मचारियों को भी इससे राहत मिलेगी. गंदगी भी फैलने का डर कम रहेगा. पट्री, प्लेटफॉर्म पर फेंके जाने वाले कूड़ों में भी कमी आएगी.
