Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. दरअसल यहां देर रात एक युवक ने महिला को बीच रोड़ पर पेट्रोल उड़ेलकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की. हादसे को देखते ही मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया. महिला की हालत फिलहाल बेहद गंभीर बताई जा रही है. युवकऔर महिला एक दूसरे के गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड बताए जा रहे हैं.
यह है पूरा मामला
दरअसल, आरोपी का नाम वीरू धीवर बताया जा रहा है. जोकि आरंग का रहने वाला है. रविवार रात को उसने अपनी गर्लफ्रेंड राजकुमारी साहू पर पेट्रोल उड़ेल कर उसपर आग लगा दी. जिसके बाद राजकुमारी के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाया. लोगों ने किसी तरह आग बुझाई. इसके बाद गंभीर हालत में पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया गया. पीड़िता के शरीर के कई हिस्से झुलस गए हैं. डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है.
पुलिस ने दर्ज किया मामला
हादसे के सामने आने के बाद पुलिस भी एक्टिव हुई. पुलिस ने पीड़िता के बयान और अब तक सामने आए तथ्यों पर आरोपी वीरू के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में केस दर्ज किया है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं. पुलिस फिलहाल cctv के फुटेज खंगाल रही.
2021 से दोनों के बीच था अफेयर
एएसपी अभिषेक झा बताया कि राजकुमारी साहू और वीरू धीवर का 2021 से पहले ही अफेयर था. इस साल आरंग थाने में वीरू के खिलाफ एक और केस दर्ज किया था जिसमें पता चला था कि आरोपी ने राजकुमारी की सास पर भी फावड़े से हमला किया था.
वहीं, एएसपी के ने यह भी बताया कि, इस घटना के बाद पति-पत्नी अलग-अलग रह रहे थे. इसके बाद भी वीरू धीवर और राजकुमारी साहू के बीच संबंध थे. पूछताछ में सामने आया कि घटना वाले दिन भी दोनों साथ थे. फिलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है.
राजस्थान नगर निकाय में Gen-z की एंट्री, जयपुर के इस वार्ड से 21 साल के फैज हसन ने जीता चुनाव
