Vistaar NEWS

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर बन रहा महासंयोग, सूर्य सिंह में गुरु उच्च में, इन 4 राशियों के अटके काम होंगे पूरे

rakshabandhan astrology

rakshabandhan astrology

Raksha Bandhan 2026: रायपुर. वर्ष 2026 का रक्षाबंधन पर्व धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष माना जा रहा है. इस अवसर पर ग्रहों की विशेष स्थिति और बुधादित्य योग का संयोग बनने की बात कही जा रही है. सूर्यदेव अपनी स्वराशि सिंह में रहेंगे, वहीं गुरु ग्रह अपनी उच्च राशि में स्थित होकर शुभ प्रभाव देने वाले हैं. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस ग्रह स्थिति का असर करियर, व्यापार, धन, यात्रा और रिश्तों से जुड़े मामलों पर पड़ सकता है. खासतौर पर चार राशियों के जातकों के लिए यह समय बेहद शुभ माना जा रहा है.

मेष राशि : अटके काम होंगे पूरे

मेष राशि के जातकों के लिए रक्षाबंधन के बाद का समय राहत भरा रह सकता है. लंबे समय से अटके कार्यों में सफलता मिलने के योग बनेंगे. सरकारी कामकाज से जुड़ी रुकावटें दूर हो सकती हैं. आर्थिक मामलों में किए गए प्रयास भी सकारात्मक परिणाम दे सकते हैं. परिवार में किसी प्रियजन की वापसी से खुशी का माहौल बनेगा. धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना है.

कर्क राशि : व्यापार और करियर में बदलाव

कर्क राशि वालों के लिए यह समय नई संभावनाएं लेकर आ सकता है. व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं. करियर में नई दिशा मिलने के साथ महत्वपूर्ण अवसर भी सामने आ सकते हैं. कला और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी मेहनत का लाभ मिल सकता है. परिवार के लिए कोई महत्वपूर्ण वस्तु खरीदने का अवसर भी बन सकता है.

सिंह राशि : आत्मविश्वास बढ़ेगा, मिलेंगे नए अवसर

सूर्य के अपनी ही राशि सिंह में स्थित होने से सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय विशेष शुभ माना जा रहा है. आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होगी. सामाजिक क्षेत्र में प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है. इनके सहयोग से नया काम शुरू करने का अवसर मिल सकता है. करियर में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलने की संभावना है.

तुला राशि : आर्थिक उन्नति के साथ नई शुरुआत

तुला राशि के जातकों के लिए लंबे समय से रुके महत्वपूर्ण कार्य पूरे होने के योग बन रहे हैं. करियर को नई दिशा मिल सकती है और निवेश से जुड़ी योजनाओं में भी सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. पुराने प्रयासों का लाभ मिलने के साथ नई शुरुआत के अवसर भी सामने आ सकते हैं.

ये भी पढ़ें: 40 से कम उम्र के नेताओं में राजनीतिक परिवारों का दबदबा! क्‍या है संसद-विधानसभाओं में युवाओं की तस्वीर

Exit mobile version