Raipur News: दो साल की बच्ची की संदिग्ध मौत, जमीन पर पटकने से गई जान, पिता हिरासत में… दुष्कर्म की पुष्टि नहीं

Raipur Railway Station Toddler Death: रायपुर. रेलवे स्टेशन परिसर में दो साल की बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है.
delhi Crime News

रायपुर. रेलवे स्टेशन परिसर में दो साल की बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है. वहीं, जमीन पर पटकने से बच्ची की मौत होने की बात सामने आई है. मामले में बच्ची के पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया है. जीआरपी अब आरोपी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है. (Post-Mortem Reveals 2-Year-Old Girl at Raipur Railway Station Died After Being Slammed on Ground, Father Detained)

दरअसल, 19 नवंबर को रेलवे स्टेशन रायपुर के फुटपाथ पर रहने वाली 25 वर्षीय महिला की करीब दो साल की बच्ची की तबीयत खराब होने पर उसे अंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) में भर्ती कराया गया था. यहां उपचार के दौरान दोपहर करीब 2 बजे बच्ची की मौत हो गई थी. शुरुआत में बच्ची की मौत सामान्य बीमारी से होना प्रतीत हो रहा था. उस समय परिजनों ने भी किसी तरह की आशंका जाहिर नहीं की थी.

शव ले जाने के बाद परिजनों ने जताया संदेह

अस्पताल से मृत्यु की सूचना मिलने के बाद परिजन बच्ची का शव लेकर चले गए थे. हालांकि, बाद में उन्होंने मौत को संदिग्ध बताते हुए जीआरपी थाने पहुंचकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की. इसके बाद पुलिस ने परिजनों से आवेदन लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की और शुक्रवार को बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया गया.

अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है. वहीं, बच्ची की मौत जमीन पर पटकने से होने की बात सामने आई है. इसके बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है. पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. जीआरपी हत्या का मामला दर्ज करने की तैयारी में है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें