Vistaar NEWS

सारंगढ़ सड़क हादसे का खौफनाक CCTV आया सामने, 2 की मौत और 17 लोग हुए थे घायल

इनपुटः योगेश कुर्रे.

सारंगढ़.सारंगढ़ में 31 अगस्त को हुए भीषण सड़क हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी. वीडियो में हादसे का कुछ हिस्सा दिखाई दे रहा है, जिसे देखकर दुर्घटना की गंभीरता और घटनाक्रम का अंदाजा लगाया जा सकता है.

जानकारी के अनुसार, 31 अगस्त को दोपहर करीब 1 बजे सारंगढ़-रायगढ़ मार्ग पर सीपीएम स्कूल के पास यह हादसा हुआ था. पीडीएस के चावल से भरे एक माजदा ट्रक ने पिकअप वाहन को टक्कर मार दी थी. हादसे में पिकअप सवार करीब 17 लोग घायल हुए थे. इनमें से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें उपचार के लिए रायगढ़ रेफर किया गया था.

बताया गया कि पिकअप में सवार श्रद्धालु चंद्रपुर में माता के दर्शन कर अपने गांव बागबहरा, महासमुंद लौट रहे थे. इसी दौरान यह दुर्घटना हुई. हादसा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है.

सामने आए सीसीटीवी फुटेज में दुर्घटना के दौरान हुई लापरवाही और वाहनों की स्थिति स्पष्ट रूप से नजर आ रही है. हालांकि, वीडियो में पूरी घटना रिकॉर्ड नहीं हुई है, लेकिन उपलब्ध फुटेज से हादसे के घटनाक्रम को समझने में मदद मिल रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः छत्तीसगढ़ में बढ़े स्‍वाइन फ्लू के मरीज, दुर्ग में मिले 13 संक्रमित, स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने जारी किए निर्देश

Exit mobile version