Vistaar NEWS

CG Big Breaking News: माता के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, कई घायल… 30 लोग थे सवार

इनपुटः योगेश कुर्रे

CG Big Breaking News: सारंगढ़ क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाहन को तेज रफ्तार माज़दा ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों में कई की हालत नाजुक बनी हुई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन में लगभग 30 से 32 ग्रामीण सवार थे. ये सभी लोग सारंगढ़ के चंद्रपुर स्थित मां चंद्रहासिनी देवी के दर्शन करने के बाद पिकअप से अपने घर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार माज़दा ट्रक ने उनकी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और जबरदस्त टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई.

महासमुंद जिले के बागबाहरा क्षेत्र के हैं पीड़ित

हादसे का शिकार हुए सभी ग्रामीण महासमुंद जिले के बागबाहरा क्षेत्र के रहने वाले हैं. पुलिस और स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार और ग्रामीण पटेरापली, गाड़ाघाट और बागबाहरा कस्बे के निवासी हैं जो दर्शन के लिए चंद्रपुर गए हुए थे. दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे. आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है, वहीं करीब 15 गंभीर घायलों का इलाज डॉक्टरों की देखरेख में जारी है.

Exit mobile version